लाइफस्टाइल

Heart Touching Anniversary Wishes For Wife: इन खास संदेशों से अपनी बेटर हाफ को दें शादी की सालगिरह की बधाई, भेजें ये रोमांटिक संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 6, 2025, 05:53 PM IST

Heart Touching Anniversary Wishes For Wife: किसी भी इंसान के जीवन में शादी सबसे खास और यादगार दिन होता है। इस खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। वहीं खूबसूरत और रोमांटिक मैसेज के जरिए भी इस पल को खुशनुमा बनाया जा सकता है। यहां हम कुछ खास रोमांटिक विशेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनी महबूबा को स्पेशल फील करा सकते हैं।

Image

Heart Touching Anniversary Wishes For Wife

Heart Touching Anniversary Wishes For Wife: वेडिंग एनिवर्सरी यानी शादी की सालगिरह हर इंसान के जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है। इस खास दिन को पति-पत्नी बेहद धूम धाम से सेलिब्रेट करते हैं। पार्टनर एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं और साथ ही रोमांटिक डेट पर भी जाते हैं। लेकिन एक और तरीका है जिससे आप अपनी वाइफ को स्पेशल फील करा सकते हैं। वो है रोमांटिक मैसेज भेजकर। यहां हम आपके लिए कुछ रोमांटिक मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनी बेटर हाफ को शादी की सागिरह की बधाई दे सकते हैं।

Heart Touching Anniversary Wishes Quotes for Wife in Hindi

1. पहली नजर का प्यार हो आप

अंधकार में भी प्रकाश का राज हो आप

दिल की हर धड़कन की सांस हो आप

शादी की सालगिरह की मुबारक डियर !

2. जीवन की पहली किरण हो आप

सात जन्मों का साथ हो आप

विश्वास की नींव हो आप

शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं !

3. मेरी हर ख़ुशी हर बात तेरी हैं

सांसों में छुपी ये सांस तेरी हैं

दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिन

धड़कनों की धड़कती हर आवाज तेरी हैं

Happy Anniversary My Wife

4. जिंदगी की सारी मुश्किलों से लड़ने के लिए

मुझे बस एक चीज चाहिए

वो तुम्हारी प्यारी-सी मुस्कान !

Happy Wedding Anniversary My Wife !

5. हम जब भी तुम्हें देखते है,

तब तब हमें अपनी पसंदगी पर बहुत नाज होता है

Happy Marriage Anniversary

शादी की सालगिरह मुबारक डियर !

6. तुमने जिंदगी का नाम तो सुना ही होगा,

मैंने पुकारा है तुम्हें अक्सर उस नाम से

Happy Wedding Anniversary Sweetheart !

7. तेरे माथे की बिंदिया चमकती रहे

तेरे हाथो की मेहंदी महकती रहे

तेरे जोड़े की रौनक सलामत रहे

तेरी चूड़ी हमेशा खनकती रहे

हैप्पी एनिवर्सरी डियर वाइफ !

8. तुम्हारे आने से पूरे हुए हैं

हर वो सपने जो मैंने थे सजाए

आज शादी की सालगिरह है तो मैं

तुम्हें देता हूं बहुत-बहुत शुभकामनाएं !

हैप्पी एनिवर्सरी डियर वाइफ !

9. इश्क़ है या इबादत

अब कुछ समझ नहीं आता

एक खूबसूरत ख्याल हो तुम

जो दिल से नहीं जाता !

Happy Anniversary Sweetheart

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article