लाइफस्टाइल

साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट से बढ़ाएं माइंड और बॉडी की ताकत, रोज खाकर पाएं हेल्दी बॉडी और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी

  • Edited by: Vineet
  • Updated Feb 3, 2026, 05:43 AM IST

Healthy south indian breakfast in hindi: अगर सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी हो, तो दिन की शुरुआत अपने आप बेहतर हो जाती है। रोज-रोज वही पराठा या ब्रेड खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं, तो साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट एक शानदार विकल्प हो सकता है। ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि हल्का, पौष्टिक और पचने में भी आसान होता है।

साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट के हेल्दी विकल्प

साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट के हेल्दी विकल्प

Healthy south indian breakfast in hindi: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे ज़रूरी भोजन माना जाता है। जब हेल्दी नाश्ते की बात आती है, तो साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट का ज़िक्र अपने आप हो जाता है। कम तेल में बनने वाले ये ब्रेकफास्ट ऑप्शन स्वाद से भरपूर होते हैं और वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं। अगर आप भी रोज यही सोचते हैं कि नाश्ते में क्या बनाया जाए, तो ये आसान और टेस्टी साउथ इंडियन डिशेज आपके लिए परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन।

इडली

नाश्ते में इडली खाना बेहद आम है और यह स्वाद में भी लाजवाब होती है। साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट की शान मानी जाने वाली फूली-फूली और मुलायम इडली जब गर्मागर्म सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसी जाती है, तो नाश्ते का मजा दोगुना हो जाता है। इडली हल्की और कम कैलोरी वाली डिश है, जो वेट लॉस के लिए बेहतरीन मानी जाती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पाचन भी अच्छा रहता है।

डोसा

डोसा साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट की सबसे पॉपुलर और हेल्दी डिश में से एक है। यह हल्का होने के साथ-साथ पचने में भी आसान होता है, इसलिए इसे आप किसी भी समय खा सकते हैं। कम तेल में बनाया गया डोसा कैलोरी में कम होता है और स्वाद में भी जबरदस्त लगता है। चावल और दाल से तैयार किया गया फर्मेंटेड बैटर इसे और ज्यादा हेल्दी बनाता है। चाहे सुबह का नाश्ता हो, हल्का लंच या शाम का स्नैक - डोसा हर मौके पर फिट बैठता है।

उत्तपम

उत्तपम, डोसा से थोड़ा मोटा होता है और ऊपर डाली गई टमाटर, प्याज, गाजर जैसी ताजी सब्जियों की टॉपिंग इसे और खास बना देती है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि फाइबर और विटामिन्स से भी भरपूर होता है। कम तेल में तैयार होने वाला उत्तपम हल्का होता है और वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह नाश्ते को हेल्दी, भरपेट और स्वादिष्ट बना देता है।

अप्पे

अगर आप हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं, तो अप्पे एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये छोटे-छोटे गोल शेप में बनाए जाते हैं और खास अप्पे पैन में कम तेल के साथ तैयार होते हैं। बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से मुलायम अप्पे खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और पेट पर भारी भी नहीं पड़ते। कम कैलोरी और पचने में आसान होने की वजह से ये वजन घटाने वालों के लिए भी शानदार विकल्प हैं।

उपमा

उपमा सूजी से बनने वाली एक हल्की और हेल्दी डिश है, जो जल्दी और आसानी से तैयार हो जाती है। इसमें सब्जियां मिलाकर इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है। हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते का तड़का इसके स्वाद को और बढ़ा देता है। फाइबर से भरपूर और कम तेल में बनने वाला उपमा वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए भी परफेक्ट माना जाता है। हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला उपमा नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प है।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है!

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article