लाइफस्टाइल

Hartalika Teej Geet In Hindi: भक्ति और प्रेम का संगम हैं हरतालिका तीज के गीत, यहां देखें तीज के गाने, भोजपुरी तीज गीत लिरिक्स

Hartalika Teej Geet In Hindi, Teej Ke Geet, तीज के गीत: हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत के साथ रातभर जागने का भी विधान है। रात्रि जागरण के दौरान महिलाएं एक साथ जुटती हैं और समय काटने के लिए मिलकर तीज के गाने गाती-गुनगुनाती हैं।

Image

हरतालिका तीज के गीत (Photo: Freepik)

Hartalika Teej Geet In Hindi: हरतालिका तीज का त्योहार आ चुका है। आज 26 अगस्त को यह पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर रही हैं। तीज का पर्व ना सिर्फ भक्ति और प्रेम बल्कि श्रृंगार का भी पर्व है। तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। तीज के त्योहार की खुशी में चार चांद लगाते हैं तीज के गीत। यहां देखिए हरतालिका तीज के गीतों के लिरिक्स:

Hartalika Teej Geet In Hindi

हरतालिका तीज भोजपुरी गीत

ये भोले बाबा हमहु करव तीज के व्रत बनल रहे अमर सुहाग हो ।

ये गउरा रानी बनल रहे अमर सूहान हो मे माता भरल रहे मंगीया हमार हो ।

अच्छत चन्दन बेलवा के पत्तिया पूजवा करव

हम धोई के चउकिया हँसी खुशी रखीह घर संसार हो ।

ये बाबा हमहु करव तीज के व्रतीया हो बनल रहे

अमर सुहाग हो ये बाबा भरल रहे मँगीया हमार हो ।

गंगा के जलवा अउरो खीरवा अनरसा पूजवा करव

हम सजाई के चउकीया भोगवा लगाइव

हम करी के विनतीया हाथ जोड़ी मांगव वरदान हो

ये बाबा पूरा करीह मनमा के आस हो ।

तीज माता बनल रहे अमर सुहाग हो ।

संईयाँ को मिलीहे लम्बी उमरिया हर साल करव

तीज के व्रतीया बड़ा नीक होला तीज त्योहार हो ।

ये माता तीज के पावन पर्व हमहु करव हो

बनल रहे अमर सुहाग हो ये बाबा भरल रहे मँगीया हमार हो ।

अन धन लक्ष्मी से भरल अंगनमा दम दम दमकेला

मोरा सजनमा’ पूरा करीह सजना के आस हो ।

ये बाबा तीज के पावन व्रत हमहु करव हो पूरा करीह

हमरो के आस हो सजल रहे मंगीया हमार हो ।

मिले सातों जनम का प्यार

मिले सातों जनम का प्यार मेरे बालम का ।

हो खुशियों का संसार पिया मन भावन का – – – – – 2

मिले सातो जनम का प्यार – – – – -2

हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगू में ये वरदान

सदा सुहागन का रहे सातो जनम का साथ

मेरे बालम का मिले सातो जनम का प्यार मेरे बालम का |

तीज का व्रत त्योहार किया है सजना के नाम का सिन्दुर किया है

चमके मांगों में सिन्दुर साजन के अभिमान का |

हे भोले बाबा हे गोरा रानी मांगु मे वरदान सदा सुहागन का |

रहे सातो जनम का साथ मेरे साजन का – – – – -2

सिन्दुर सजायी मैने ओढी चुन्दरिया मेरा तो जान है मेरा सांवरिया,

कभी कम न हो ये लार पिया के चाहत का ।

हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगु मैं ये वरदान

सदा सुहागन का रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन का – – – – – -2

तीज गीत (सात सखीअन)

सात सखीअन मिली तीज पूजे चलली है,

सोने के चबुतरा बनावले गे माई|

सेही रे चबुतरा चढी बैठेलन तीज माता

संगवा में भोले बाबा साथ गे माई ।

काहे लागी अजी माता मुखवा मलिन भइले,

काहे लागी छोड़ल नगरिया गे माई ।

नहीयों में अजी सबरे मुखवा मलिन भइले ,

नहीं हम छोड़ली नगरिया गे माई।

दिनरात घुमइत रहली भक्त के देखइत रहली,

दुखवा हम हरइत रहली, सुखवा हम देइत रहली ।

देइत देइत अइली एही नगरिया गे माई ।

तोहरों के देवो सांवरो सिर के सेन्दुरवा जी

चमकत दुनियो इंजोर गे माई |

स्वामी के देवो को संवरो रोजी रोजगरवा

जी बालका के देवो सुमति बुद्धिया गे माई |

तोहरो के देवो सांवरो कंचन देहिया जी

होइहे न मुखवा मलिन गे माई |

युग युग जिओ सांवरो गोदी के बलकवा जी

जनम युग बदय अहियात गे माई।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article