लाइफस्टाइल

हरतालिका तीज में घर-घर बनती है ये बिहारी मिठाई, जानें खजूर-पड़किया बनाने का देसी तरीका

Hartalika Teej Mithai Recipe (हरतालिका तीज मिठाई रेसिपी): हरतालिका तीज में महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करके व्रत का पारण करती हैं। इस दिन प्रसाद में खास मिठाई बनाई जाती है जो पवित्रता, श्रद्धा और परंपरा से जुड़ी होती है। हरतालिका तीज के दिन खासतौर से खजूर-पड़किया बनती है। यहां से आप इसकी आसान और देसी रेसिपी देख सकते हैं।

Image

हरतालिका तीज की मिठाई रेसिपी 2025 (pic credit: canva)

Hartalika Teej Mithai Recipe (हरतालिका तीज मिठाई रेसिपी): हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत मनाया जाता है। हरतालिका तीज एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो विशेष रूप से सौभाग्यवती स्त्रियों अपने पति की लंबी आयु, सुखद वैवाहिक जीवन, और पार्वती-शिव जैसी अटूट जोड़ी की कामना के लिए करती हैं। यह व्रत कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। इस दिन प्रसाद के रूप में बिहार की खास मिठाई बनाई जाती है। इस मिठाई को खजूर और पड़किया कहा जाता है। यहां से आप इसकी रेसिपी देख सकते हैं।

खजूर बनाने की सामग्री (Khajoor Ingredient) -

  • आटा
  • मैदा
  • सूजी
  • चीनी
  • घी
  • सौंफ
  • इलायची
  • लौंग
  • सुखा नारियल
  • काजू

खजूर बनाने की विधि (Khajoor Recipe) -

एक कठौत मे आटा,मैदा और सूजी डाल कर घी डाल कर मिला लें ।सौफ डालें और काजू को दरदरा पीस लें और आटे में डाल दें ।इलायची और लौंग कुटकर डालें ।फिर नारियल को मिक्सी में पीस कर डाल कर सभी सामग्री को मिक्स करें। गरम पानी में चीनी को डालकर घुलने के लिए डाल दें। फिर जब आधा चीनी जब घुल जाता है तो आटा गूंथ लें। आटा टाईट होने चाहिए ।अब लोई बना कर सांचा पर दबाकर खजूर को आकर दे। गैस आंन कर तेल को गर्म करें और थोड़ा सा आटा डालकर चेक करें अगर आटा तेल पर तैरते लगता है तब सही है अब खजूर डाल कर धीमी आंच पर तलकर निकाल लें। ठंडा होने पर एयर टाईट कंटेनर मे स्टोर करें।

पड़किया बनाने की सामग्री (Pedakiya Ingredients) -

  • मैदा
  • सूजी
  • आटा
  • बूरा
  • इलायची पाउडर
  • किशमिश
  • नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • घी

पड़किया बनाने की विधि (Padakiya Recipe) -

मैदा में दो -चार चम्मच मोयन को डालकर अच्छी तरह से मिला लें और पानी से कड़ा गुन ले, ढक कर रख दें। सूजी,आटा को छानकर कढ़ाई में देशी घी डालकर सुनहरा होने तक भूनें। ठंडा होने पर इसमें इलायची पाउडर, किशमिश, नारियल,भुरा को अच्छी तरह से मिला लें। नींबू के आकार कि लोई बनाकर बेल लें। इसमें भरावन को डालकर मैदे कि पुड़ी में किनारे पानी लगा कर चिपका दें,और हाथो से डिजाइन बना लें या सांचे में बना लें। घी या रिफाइंड ऑयल को गर्म करे और उसमें तल लें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article