Happy Women's Day Wishes Shayari in Hindi: आज की महिलाओं के बारे में जितना कहा जाए कम है। महिला देश, समाज एवं परिवार का मुख्य आधार होती हैं। महिलाएं समाज को सभ्य बनाने से लेकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हर घर की शान मानी जाने वाली नारी आज घर परिवार के साथ ही दूसरे क्षेत्रों में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। उन्होंने खुद को हर क्षेत्र में साबित किया है। महिलाओं के सम्मान में और उनके जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 8 मार्च को अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस महिला दिवस के खास मौके पर आप अपनी घर, दफ्तर या स्कूल कॉलेज की किसी महिला मित्र को इन शायरी संदेशों से शुभकामनाएं दे सकते हैं:
Happy Women's Day Wishes Shayari in Hindi Text | Mahila Diwas per Shayari | Happy Women's Day images Shayari in Hindi
1. यह तेरी मेहनत और लगन का परिणाम है,
आज सबकी नजरों में तेरे लिए सम्मान है।
Happy Women's Day 2025 Shayari in Hindi

Happy Womens Day Shayari in Hindi
2. शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास
रौनक़ें जितनी यहां हैं औरतों के दम से हैं
Mahila Diwas 2025 Shayari in Hindi
3. उसे हम पर तो देते हैं मगर उड़ने नहीं देते
हमारी बेटी बुलबुल है मगर पिंजरे में रहती है
इस पंछी को खुले आकाश में उड़ने दो
Happy Women’s Day 2025 Shayari in Hindi

Womens Day Shayari
4. अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Womens Day ! Shayari in Hindi
5. बताऊं क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है
मैं जिस दुनिया में रहता हूं वो इस दुनिया की औरत है
Happy International Womens Day Shayari in Hindi
6. मुस्कुराकर, हर दर्द भुलाकर रिश्तों में बांध लेती है दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई

Mahila Diwas par Shayari
7. क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
Happy Womens Day Shayari in Hindi
8. नमन तुझे है आज की नारी,
अब तू नहीं रही बेचारी,
कर सकती तू सारे काम,
आज की नारी तुझे सलाम।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की शुभकामनाएं

Mahila Diwas ki shayari
9. हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
हज़ारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हज़ारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है
घर को स्वर्ग बनाने के लिए!
Happy Womens Day Shayari in Hindi
10. उसका दामन है बड़ा दिया उसने अपना प्यार सारा
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी
बनकर एक आदर्श उसने किया जग में उजियारा!
हैप्पी वुमन्स डे

Happy Women's Day 2025
महिला कभी मां, कभी बहन, कभी बेटी तो कभी बहू बनकर अपना कर्तव्य निभाती है और संस्कारी एवं सभ्य समाज का निर्माण करती है। वास्तव में नारी सूरज की सुनहरी किरण और प्रेम का आकार है। इस महिला दिवस पर दुनिया भर की सारी महिलाओं को सलाम और इस खास दिन की बहुत शुभकामनाएं।
