लाइफस्टाइल

Happy Women's Day Quotes in Hindi 2025: मां-बहन तो बीवी, बेटी को ऐसे खास अंदाज में दें महिला दिवस की बधाई.. देखें हैप्पी वुमन्स डे हिंदी कोट्स

Happy Women's Day 2025 Quotes, Images, Status, Messages in Hindi, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 कोट्स: महिला दिवस आ गया है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर की महिलाओं को इस दिन कोई खास मैसेज के साथ स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो ये हैप्पी वुमन्स डे, कोट्स, मैसेज, फोटो काम के हो सकते हैं।

Image

Happy Women's Day 2025 Quotes in Hindi

Happy Women's Day 2025 Quotes, Images, Status, Messages in Hindi, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 कोट्स: महिलाओं के बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसी ही महिलाओं को सम्मान, प्यार देने के लिए हर साल 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मनाया जाता है। वैसे तो महिलाओं का या वुमनहुड को सेलिब्रेट करने का कोई एक दिन नहीं होता है। लेकिन इस दिन पर महिलाओं को थोड़ा और स्पेशल जरूर फील करवाया जा सकता है। तो ऐसे में अगर आप भी अपने घर की मां, बहन, बेटी, पत्नी या किसी दोस्त, गर्लफ्रेंड को वुमन्स डे की खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं। तो आपके लिए ये मैसेज, शायरी और कोट्स, फोटोज काम के हो सकते हैं। जिनके माध्यम से आप अपनी जिंदगी की पसंदीदा खास महिलाओं का दिन और अच्छा बना सकते हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, Happy Women's Day Quotes

1. स्त्री ही है जो अंधेरे में उजाला लाती है,

उसके बिना ये दुनिया अधूरी है।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. वो चाहे घर की रौनक हो या दफ्तर की शान,

हर मुकाम पे उसकी पहचान है।

Happy Women's Day

Happy Women's Day Photo

Happy Women's Day Photo

3. वो नाज़ुक है मगर हौसलों की पहाड़ है,

वो नारी है, जिसे सलाम करो बार-बार है।

Women's Day 2025

4. वो खुद जलकर दूसरों को रोशनी देती है,

नारी ही है जो हर दर्द सहकर भी मुस्कुराती है।

हैप्पी वुमन्स डे डियर

Happy International Women's Day

Happy International Women's Day

5. वो नारी है,

जो हर बंदिश को तोड़कर आगे बढ़ती है,

उसके हौसलों को सलाम करो,

जो हर मुश्किल से लड़ती है।

महिलाओं को दिल से सलाम

6. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,

रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,

जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,

सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।

मजबूती की मिसाल उन महिलाओं को दिल से सलाम

Women's Day Photo

Women's Day Photo

7. प्रेम अधूरा औरत के बिना

मान अधूरा औरत के बिना

घर अधूरा औरत के बिना

संसार अधूरा औरत के बिना।

Happy Women's Day Quotes

8. नारी सीता नारी काली

नारी ही प्रेम करने वाली

नारी कोमल नारी कठोर

नारी बिन नर का कहां छोर।

महिला दिवस की बधाई

Women's Day 2025

Women's Day 2025

9. बेटी-बहु कभी मां बनकर

सबके ही सुख-दुख को सहकर

अपने सब फर्ज निभाती है

Women's Day Wishes 2025

10. नारी दिवस’ बस एक दिवस क्यों

नारी के नाम मनाना है, हर दिन, हर पल,

नारी को उत्तम मानो, ये नया जमाना है।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article