Anniversary Wishes For Partner: शादी दो लोगों के बीच का ऐसा रिश्ता होता है जिसमें प्यार, विश्वास और सम्मान भरा होता है। समय के साथ इस रिश्ते की डोर और भी मजबूत हो जाती है। वहीं शादी की तारीख को पड़ने वाला दिन शादी की सालगिरह भी कपल्स के लिए सबसे खास दिनों में से एक होता है। शादी की सालगिरह उस पल को सेलिब्रेट करने का मौका होता है जो पति-पत्नी ने साथ बिताए होते हैं। इसे खास बनाने के लिए कपल्स एक-दूसरे के लिए बहुत सारी चीजें करते हैं। लेकिन एक तौर तरीका है जिसके जरिए आप अपने पार्टनर से दिल की बात कह सकते हैं। वो तरीका है प्यार भरा संदेश भेजकर। यहां हम कुछ रोमांटिक एनिवर्सरी विशेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनी शादी की सालगिरह को खास बना सकते हैं।
Anniversary Wishes For Partner in Hindi
1. तू जो मिली जिंदगी संवर गई,
तेरे बिना हर खुशी अधूरी लगती है
सालगिरह पर बस इतना कहूंगा,
तू है तो ये दुनिया पूरी लगती है।
हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर

हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी (Image: istock)
2.वो लम्हा बड़ा ही हसीन था,
जब तू मेरे साथ आई थी
आज भी हर सालगिरह पर,
वही पहली मुस्कान याद आती है।
शादी की सालगिरह मुबारक हो।
3. तेरे साथ का हर एक पल,
मोहब्बत से भी प्यारा है
सालगिरह का ये दिन बता रहा है,
तेरे बिना सब कुछ अधूरा है।
हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर
4. तेरी हर अदा पर दिल हार बैठा था,
शादी क्या हुई, खुदा का शुक्रगुजार बैठा था
सालगिरह पर तुझसे बस इतना कहूं,
तेरे जैसा न कोई, न कोई होगा, न था।
हैप्पी एनिवर्सरी

शादी की सालगिरह की मुबारकबाद (Image: istock)
5. चांद तारों से भी प्यारी लगती है तू,
हर सुबह मेरी सबसे प्यारी खबर है तू
सालगिरह पर तुझे दिल से दुआ देता हूं,
हर जनम में मेरी बीवी बनके तू ही आए।
हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर
6. तेरा मेरा साथ कुछ खास बन गया,
दो जिस्म एक जान का एहसास बन गया
शादी की सालगिरह पर सिर्फ इतना कहूंगा,
तू मेरा जुनून, तू मेरी सांस बन गया
शादी की सालगिरह मुबारक हो
7. ना शिकायत है, ना कोई गिला है,
तेरे साथ हर दिन एक नया सिलसिला है
सालगिरह की मुबारकबाद तुझे दिल से दूं,
क्योंकि तू ही मेरी सबसे खूबसूरत दुआ है
हैप्पी एनिवर्सरी

शादी की सालगिरह मुबारक हो (Image: istock)
8. तेरे बिना अधूरा था मैं,
तेरे साथ पूरा हो गया
हर सालगिरह पर एहसास होता है,
प्यार क्या है… जब तू हो गया
हैप्पी एनिवर्सरी लव
