लाइफस्टाइल

Vivekananda Jayanti 2025 Wishes Quotes in Hindi: करोड़ों युवाओं की प्रेरणा स्वामी विवेकानंद जयंती पर इन बेहतरीन संदेश और कोट्स से अपनों को दें शुभकामनाएं

Vivekananda Jayanti 2025 Wishes Quotes (विवेकानंद जयंती कोट्स फोटोज 2025) National Youth Day Quotes Images, Yuva Diwas Wishes Images, Photos, Greetings: आज स्वामी विवेकानंद जयंती है। उनकी जयंती को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में इतने विचार दिये कि वह हर किसी के लिए प्रेरणा बन गए। आज स्वामी विवेकानंद जयंती और नेशनल यूथ डे(National Youth Day Quotes in Hindi) के इस खास मौके पर आप अपनों को इन कोट्स के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Image

Swami Vivekananda Jayanti 2025 Wishes Quotes, National Youth Day Quotes Images, Yuva Diwas Wishes Images, Quotes, Greetings

Vivekananda Jayanti 2025 Wishes Quotes, National Youth Day Quotes Images, Yuva Diwas Wishes Images, Photos, Greetings: 12 जनवरी 1863 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बालक का जन्म हुआ। इस बालक के माता-पिता ने इसका नाम नरेंद्र नाथ दत्ता रखा। आगे चलकर यही बालक स्वामी विवेकानंद के नाम से मशहूर हुए। स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया में आध्यात्यम और भारतीय दर्शन की ऐसी ज्योति जलाई कि वह हमेशा के लिए अमर हो गए। स्वामी विवेकानंद का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा है। भारत सरकार स्वामी विवेकानंद की जयंती को खास बनाने के लिए साल 1984 से ही प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाती है। स्वामी विवेकानंद जयंती के इस खास मौके पर अगर आप अपने दोस्त, रिश्तेदार या सहकर्मी को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां देखें नेशनल यूथ डे और स्वामी विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश और कोट्स हिंदी में:

Swami Vivekananda Jayanti 2025 Wishes Quotes in Hindi | Swami Vivekananda Jayanti quotes in Hindi

1. स्वामी विवेकानन्द जयंती के शुभ अवसर पर,

आइए हम उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लें,

जीवन में बेहतर करने की शपथ लें।

आपको स्वामी विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

1

Swami Vivekananda Jayanti Quotes

2. शक्ति जीवन है तो निर्बलता मृत्यु है।

विस्तार जीवन है और संकुचन मृत्यु है।

प्रेम जीवन है तो द्वेष मृत्यु है।

स्वामी विवेकानन्द जयंती की शुभकामनाएं।

3. इस तरह से जिए जैसे,

आप कल मरने वाले हैं,

इस तरह से सीखें जैसे,

आप वर्षों जीवित रहने वाले हैं।

विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. जीवन का रास्ता बना बनाया नहीं मिलता, इसे स्वयं को बनाना पड़ता है। जिसने जैसा मार्ग बनाया, उसे वैसी ही मंजिल मिलती है।

स्वामी विवेकानन्द जयंती की शुभकामनाएं।

3

Swami Vivekananda Jayanti 2025 Wishes Quotes in Hindi

5. सफलता की ओर पहला कदम खतरा उठाना है,

हार आपको विजेता बनाती हैं,

स्वामी विवेकानन्द जयंती की शुभकामनाएं।

स्वामी विवेकानंद जयंती कोट्स इन हिंदी | Swami Vivekanand Quotes in Hindi

6. यह जीवन अल्पकालीन है, संसार की विलासिता क्षणिक है, लेकिन जो दूसरों के लिए जीते हैं, वे वास्तव में जीते हैं।

स्वामी विवेकानन्द जयंती की अनंत शुभकामनाएं।

7. पहले वो आपको अनदेखा करेंगे,

उसके बाद आप पर हंसेंगे,

फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जाएंगे,

स्वामी विवेकानन्द जयंती की शुभकामनाएं।

4

Happy Swami Vivekananda Jayanti Wishes Quotes

8. हम जितना ज्यादा बाहर जाएं और दूसरों का भला करें, हमारा हृदय उतना ही शुद्ध होगा और परमात्मा उसमें बसेंगे।

विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं।

9. तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता,

कोई समझा नहीं बना सकता,

तुमको खुद सीखना है,

अच्छे काम कोई खुद को बना नहीं सकता,

आपको स्वामी विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

5

Swami Vivekananda Jayanti wishes Quotes

10. जितना बड़ा संघर्ष होगा,

जीत उतनी ही शानदार होगी,

बस हमें संघर्ष का सामना करना पड़ेगा,

स्वामी विवेकानंद जयंती की आपको शुभकामनाएं।

11. अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करो,

हर दूसरे विचार को अपनी जिंदगी से निकाल दो,

यही सफलता की कुंजी है,

स्वामी विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

7

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

12. खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं,

स्वामी विवेकानंद का ये अभिलाप,

आपको स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं।

स्वामी विवेकानंद जयंती की इन शुभकामनाओं के साथ आप भी ये प्रण लें कि उनके बताए मार्ग पर चलने की कोशिश करेंगे। स्वामी विवेकानंद की बातें किसी दर्शन से कम नहीं हैं। इन बातों को जीवन में उतारकर आप भी इस सृष्टि को सुंदर बनाने में अपना एक छोटा सा योगदान दे सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article