Happy Vishwakarma Puja 2025 Hindi Wishes Shayari, Images, विश्वकर्मा पूजा 2025 शायरी : देश में हर साल विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का पहला शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। साल 2025 में विश्वकर्मा पूजा की तिथि आज यानी 17 सितंबर के दिन है। यह तिथी विशेष महत्व रखती है क्योंकि ये दिन उद्योग, कारखानों, दुकानों और ऑफिसों में खास श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप आप अपनों को विश्वकर्मा पूजा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां पढ़ें विश्वकर्मा पूजा के खास शुभकामना संदेश...
विश्वकर्मा पूजा के शुभकामना संदेश - Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes Shayari
1. श्रम ही पूजा, कर्म ही धर्म,
विश्वकर्मा जी का यही है मर्म।
।।हैप्पी विश्वकर्मा जयंती 2025।।
2. औजारों में शक्ति, मेहनत में विश्वास,
भगवान विश्वकर्मा बना देंगे हर सपने को खास।
।।विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं।।
3. सृजन की राह पर बढ़ते जाएं,
विश्वकर्मा का आशीर्वाद सदा पाएं।
।।हैप्पी विश्वकर्मा पूजा 2025।।
4. धन, वैभव, सुख-शांति मिले।
भय, पाप से मुक्ति मिले।
हर संकट से लड़ने की शक्ति मिले।
।।विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं।।
5. हर श्रमिक का हो सम्मान,
यही है विश्वकर्मा पूजा का प्रावधान।
विश्वकर्मा पूजा शायरी
6. नए निर्माण की नई उड़ान,
विश्वकर्मा देंगे जीवन को सम्मान।
।।विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं।।
7. भगवान विश्वकर्मा की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भर जाए और हर काम में सफलता मिले।
।।हैप्पी विश्वकर्मा पूजा 2025।।
8. ईश्वर की बनाई इस सृष्टि में आपके हाथों से भी सृजन और प्रगति के नए कार्य होते रहें।
9. मशीनों और औजारों की शक्ति से जीवन आसान बने, यही विश्वकर्मा पूजा पर हमारी शुभकामना है।”
10. सपनों का निर्माण हो, जीवन में उजियारा हो,
भगवान विश्वकर्मा की कृपा से हर दिन सुनहरा हो।
।।हैप्पी विश्वकर्मा पूजा 2025।।
