Vat Savitri Vrat 2025 Wishes, Images: वट सावित्री व्रत इस साल 26 मई यानि की आज के शुभ दिन पर रखा जा रहा है। ये पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाएं ये व्रत रखती हैं। इस व्रत से वो अपने सुहाग की रक्षा करती हैं। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन पूजा के साथ निर्जला उपवास भी रखा जाता है। ऐसे में शादीशुदा महिलाएं एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देती हैं। अगर आप भी किसी सखी को वट सावित्री की अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से मैसेज, कोट्स और फोटोज देख सकते हैं।
Vat Savitri Vrat 2025 Puja wishes, Messages, Quotes in Hindi-
1) सुख-दुख में हम तुम,हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म,
हम पति-पत्नी बन आएंगे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
2) बिना अन्न जल व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
3) सिंदूर आपके पतियों की लंबी उम्र की प्रार्थनाओं की गवाही देता है,
मंगलसूत्र आपको आपके सभी वचन याद दिलाता है और इस रिश्ते में बांधकर रखता है।।
वट सावित्री की शुभकामनाएं

happy vat savitri messages image
4) रखा है व्रत मैंने, बस एक ख्वाहिश के साथ,
लंबी हो उम्र आपकी और हर जन्म में मिले,
हमें एक दूजे का साथ।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
5) हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहे,
मांग में सिंदूर सजा रहे,
होठों की मुस्कान बनी रहे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
6) बिना खाए पिए व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है.
वट सावित्री की शुभकामनाएं।

vat savitri vrat 2025 shayari images
7) जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,
हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,
हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,
हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
8) आर्शीवाद बड़ों का,
प्यार पति का,
दुआएं सबकी,
करुणा मां की,
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं
9) धन्य वो देवी जो पति सुख के लिए व्रत पावे,
धन्य वो पति जो देवी रूप पत्नी पावे,
धन्य वो स्वरुप जो मनुष्यता का दीप जलावे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं
10) आए तो संग लाए खुशियां हजार,
हर साल मनाएं हम यह त्योहार,
भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ,
दे उम्र तुम्हें हजार साल।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं
