Happy Teddy Day 2024 Date: फरवरी का महीना लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में वैलेंटाइन वीक भी सेलिब्रेट किया जाता है। वैलेंटाइन वीक में अलग अलग नामों से दिन सेलिब्रेट किया जाता है। लव वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। चॉकलेट डे के ठीक अगले दिन टेडी डे आता है जिसे दुनियाभर में बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी 10 फरवरी यानी आज टेडी डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन लोग अपने खास को टेडी गिफ्ट करते हैं। लेकिन कई लोगों के जहन में ये सवाल उठता है कि आखिर 10 फरवरी को ही टेडी डे क्यों मनाया जाता है। आज हम आपको इसके इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।
टेडी डे का इतिहास -Teddy Day History
टेडी डे के इतिहास को लेकर कई सारी बातें कही जाती है। लेकिन एक कहानी जो लोगों के बीच शेयर की गई है उसके हिसाब से यह बात सन नवंबर 1902 की है। जब अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट लुसियाना की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने एक दिन अपने सैनिकों के साथ शिकार का मन बनाया। जहां, उन्होंने एक तड़पते हुए घायल भालू को पेड़ से बंधा देखा। भालू को तड़पता हुआ देख रूजवेल्ट से रहा नहीं गया और उन्होंने अपने सैनिकों को भालू को जान से मारने को कहा। तब सैनिक ने पूछा उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने बताया कि जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते वो तड़पकर मर जाता। ऐसा हमसे देखा नहीं जाता। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। वहीं, बेरीमेन नामक कार्टूनिस्ट ने एक ब्लैक बीयर बनाकर मारे गए भालू को श्रद्धांजलि दी। जिसे स्थानीय लोगों ने खूब पसंद किया। इस बीयर का नाम टेडी रखा गया। इसकी अनुमति उन्होंने राष्ट्रपति से ली ऐसा इसलिए क्योंकि उनका पेट नेम टेडी था। तभी से 10 फरवरी को ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है।
टेडी डे क्यों मनाते हैं -Teddy Day Significance
टेडी डे प्यार और स्नेह व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। टेडी डे के जरिए कपल्स एक-दूसरे को अपने दिल की बात बताते हैं। साथ ही ये भी बताते हैं कि उनसे वो कितना प्रेम और स्नेह करते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है।
Teddy Day 2024 Wishes
कुछ एहसासों के साये दिल को छु जाते हैं
कुछ मंज़र दिल में उतर जाते हैं
बेजान गुलशन में भी फूल खिल जाते हैं
जब ज़िन्दगी में आप जैसे टेडी मिल जाते हैं!
Happy Teddy Day 2024!
आज-कल हम हर Teddy को देखकर मुस्कुराते हैं
कैसे बताए उन्हें,
हमें तो हर टेडी में सिर्फ
वो ही नजर आते है!
हैप्पी टेडी डे डियर !
