लाइफस्टाइल

Happy Sita Navami 2023 Wishes: आज है सीता नवमी, इन Messages, Quotes, Wallpaper के जरिए दें जानकी नवमी की शुभकामनाएं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 29, 2023, 10:52 AM IST

Happy Sita Navami 2023 Wishes, Quotes, Images, Status download in Hindi: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पत्नी सीता जी का वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को प्राकट्य हुआ था। सीता नवमी के मौके पर आप हिंदी और अंग्रेजी में शुभकामना संदेश, कोट्स, संदेश,ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर,स्टेटस आदि भेज सकते हैं।

Image

Happy Sita Navami 2023 Wishes

Happy Sita Navami 2023 Wishes, Quotes, Images, Status download in Hindi, Janaki Jayanti 2023 Wishes: सीता नवमी मां सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीता नवमी को जानकी नवमी (Janaki Navami) या जानकी जयंती (Janaki Jayanti) भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और उन्हें सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यताओं के अनुसार जिस घर में मां जानकी की पूजा अर्चना की जाती है, उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। पंचांग के अनुसार सीता नवमी इस साल 28 अप्रैल 2023 को सायंकाल 04:01 बजे से प्रारंभ होकर 29 अप्रैल 2023 को सायंकाल 06:22 बजे तक है।

पंचांग के अनुसार सीता नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त इस दिन प्रात: काल 10:59 से दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा। यह व्रत सुहागिनों के लिए खास माना जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पत्नी सीता जी का वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को प्राकट्य हुआ था। इस बार सीता नवमी 29 अप्रैल यानी आज है! सीता नवमी के मौके पर आप हिंदी और अंग्रेजी में शुभकामना संदेश, कोट्स, संदेश,ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर,स्टेटस आदि भेज सकते हैं।

Happy Sita Navami 2023 Wishes in Hindi

सीता माँ आपके जीवन में ढेरों खुशियां लाएं,

सीता माँ की सच्चे मन से पूजा करें,

सीता नवमी के इस अति पावन अवसर पर,

दुआ है कि उनकी कृपा आप पर बनी रहे।

हैप्पी सीता नवमी

ॐ सीतायाः पतये नमः

ॐ श्रीसीता-रामाय नमः ..

आप सबको माँ अपार खुशियाँ दें।

सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Sita Navami ki Hardik Shubhkamnaye

हर नारी की प्रेरणा है मां सीता,

हर नारी की शक्ति है मां सीता,

हर नारी की भक्ति है मां सीता,

हर घर हर नारी में है मां सीता।

सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Janaki Jayanti 2023 Wishes

आज सीता नवमी का त्योहर है,

जगमगा रहा ये संसार है।

मां की आराधना में लीन हो जाओ,

अपनी हर मनोकामना पूरी होती पाओ।

सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Sita Navami wishes in Hindi

मां सीता आपने जीवन में खुशियां लाएं,

माता सीता के सच्चे मन से पूजा करें,

सीता नवमी के पवन अवसर पर

दुआ है कि उनकी कृपा आप पर बनी रहे।

सीता नवमी की शुभकामनाएं!

Happy Sita Navami 2023 Images

प्रभु श्री राम की प्यारी सीता मां,

सबकी झोली भरती हैं मां,

उनकी मनोहर छटा है ऐसी,

जिसके आगे शर्माता है चांद।

सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Sita Navami 2023 Quotes in Hindi

मां सीता ने नारी को दिलवाया सम्मान,

खुद सहा कष्ट,

श्री राम के मान सम्मान पर ना आने दी कोई भी आंच,

ऐसी माता को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।

आपको सीता नवमी की शुभकामनाएं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article