Happy Sawan 2025 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। हिंदू धर्म के मुताबित सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान, 'हलाहल' नामक एक घातक विष निकला था। ब्रह्मांड को बचाने के लिए, भगवान शिव ने इस विष को पी लिया, जिससे उनका गला नीला हो गया और उन्हें 'नीलकंठ' नाम मिला। विष के प्रभाव को शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें ठंडा जल और दूध अर्पित किया। यही कारण है कि इस महीने में भगवान शिव को जल और दूध चढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए सावन के महीने में कठोर तपस्या की थी। भगवान शिव को यह महीना विशेष रूप से प्रिय माना जाता है, और भक्त इस दौरान उनकी पूजा करके विशेष आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। सावन के आगमन के साथ ही शिव भक्त अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में यहां हम सावन के पहले दिन की शुभकामनाएं लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपने करीबियों को बधाई दे सकते हैं।
Happy Sawan 2025 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages
1. हर बूंद कहे शिव का नाम,
सावन में सबको मिले धाम।
भक्ति में खो जाएं इस बार,
भोलेनाथ करें हर संकट पार।
सावन के पहले दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं (Image: istock)
2. शिव की भक्ति, सावन का प्यार,
हर दिन हो जैसे त्यौहार।
आपके जीवन में आए बहार,
रहे खुशियां, न हो कोई भार।
हैप्पी सावन
3. सावन की मस्ती, झूले की बात,
हरियाली में छुपा हर जज़्बात।
भोलेनाथ से बस यही दुआ,
आपका जीवन रहे सदा फूलों सा खिला।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
4. शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
हैप्पी सावन 2025
5. ना किसी अभाव में जीते हैं,
ना किसी के प्रभाव में जीते हैं।
भगवान शिव के भक्त हैं हम,
सिर्फ अपने स्वभाव में जीते हैं।
सावन 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

हैप्पी सावन 2025 (Image: AI)
6. मन छोड़ व्यर्थ की चिंता,
तू शिव का नाम लिये जा,
शिव अपना काम करेंगे,
तू अपना काम किये जा,
शिव शिव शिव ऊँ: नम: शिवाय
सावन 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
7. सावन सोमवार की इस पावन बेला पर,
शिव जी की कृपा से हो हर दुख दूर एक पल में,
इस शुभ दिन पर हो खुशियों की बहार हर जगह,
जीवन में आए खुशी की चमक और हर ओर चमक।
सावन 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
8. शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
आपको जीवन में वो सब मिले
जो कभी किसी ने नहीं है पाया
सावन 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
9. भोले आएं आपके द्वार
भर दें जीवन में खुशियों की बहार
न रहे जीवन में कोई दुख
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन की शुभकामनाएं (Image: Canva)
10. समय की चाल है
शिव अपने भक्तों की ढाल है
पल में बदल दे जो सृष्टि को
वो महाकाल है।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
