Happy Sanskrit Diwas 2025 Wishes In Sanskrit: संस्कृत दिवस भारत में श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जो हर साल रक्षाबंधन के दिन पड़ता है। इसका उद्देश्य संस्कृत भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और सम्मान को बढ़ावा देना होता है। यह दिन संस्कृत भाषा की प्राचीनता, वैज्ञानिकता और सांस्कृतिक महत्ता को याद दिलाता है। यहां से आप संस्कृत दिवस के कुछ खास शुभकामना संदेश, मैसेज, संस्कृत श्लोक, कोट्स देख सकते हैं और इन्हें अपनों संग शेयर भी कर सकते हैं। ये शुभकामनाएं आपके स्टेट्स के लिए भी परफेक्ट हैं।
Happy Sanskrit Day Messages In Sanskrit With Meaning-
1) सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्॥"
अर्थ: सभी सुखी हों, सभी रोगमुक्त हों, सभी शुभ देखें और कोई भी दुखी न हो।
संस्कृत दिवस पर सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और शांति बनी रहे।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
2) "विद्या नाम नरस्य रूपमधिकं प्रच्छन्नगुप्तं धनम्।
विद्या भोगकरी यशः सुखकरी विद्या गुरूणां गुरु:॥"
अर्थ: विद्या मनुष्य का असली रूप है, यह छिपा हुआ धन है। यह आनंद, यश और सुख देती है और गुरुओं की भी गुरु है।
इस संस्कृत दिवस पर विद्या का प्रकाश आपके जीवन को आलोकित करे।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
3) "माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्याः॥"
अर्थ: धरती मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूँ।
संस्कृत दिवस पर संस्कृति और प्रकृति से अपना गहरा जुड़ाव बनाए रखें।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
4) "विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्॥"
अर्थ: विद्या का धन सभी धन में श्रेष्ठ है।
संस्कृत दिवस पर विद्या का धन आपके जीवन में सफलता और सम्मान लाए।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
5) संस्कृतभाषायाः संरक्षणाय प्रयतामः। संस्कृतदिवसः शुभमस्तु।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
6) संस्कृतं धारयामः, संस्कृतिं पोषयामः। शुभं संस्कृतदिवसम्!
अर्थ: संस्कृत को धारण करें, संस्कृति को पोषित करें।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
7) संस्कृत भाषा से जुड़े, संस्कृति से जुड़े।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
8) संस्कृतदिवसस्य शुभाशयाः! संस्कृतं सर्वेषां जीवनं सुशोभयतु।
अर्थ: संस्कृत सभी के जीवन को सुशोभित करे।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
9) वयं सर्वे संस्कृतभाषायाः संवर्धनाय संकल्पं कुर्मः। शुभाशयाः!
अर्थ: हम सब संस्कृत भाषा के संवर्धन का संकल्प लें।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
10) संस्कृतभाषा – ज्ञानस्य मूलम्। एषः दिवसः तस्या गौरवं वर्धयतु।
अर्थ: संस्कृत भाषा ज्ञान की जड़ है। यह दिन उसके गौरव को बढ़ाए।
संस्कृतदिवसस्य हार्दिक शुभकामनाः
