लाइफस्टाइल

Ramadan Mubarak 2023 Wishes Images, Messages: शायराने अंदाज में अपनों को दें रमजान की मुबारकबाद, कहें हैप्पी रमजान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 24, 2023, 08:44 PM IST

Happy Ramadan Mubarak 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: रमजान महीने के दौरान दुनियाभर के सभी मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। रमजान 30 दिनों का होता है, जो हर साल चांद के दीदार के साथ शुरू होता है। मान्यता है कि रोजा रखने वाले शख्स के सभी गुनाह खुदा माफ कर देता है। रमजान के मौके पर कई लोग अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को रमजान से जुड़े मैसेज, विशेज आदि भेजते हैं।

Image

Happy Ramadan Mubarak 2023 Wishes Images

Photo : iStock

Happy Ramadan Mubarak 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: इस्लाम (Islam) धर्म में रमजान का महीना (Ramadan Month)सबसे पाक महीना होता है। रमजान (Ramadan) महीने के दौरान दुनियाभर के सभी मुसलमान (Muslims) अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। रमजान पूरे 30 दिनों का होता है, जो हर साल चांद के दीदार के साथ ही शुरू होता है। मुस्लिम धर्मगुरुओं की मानें तो आज यानी 24 मार्च शुक्रवार को कुछ देर पहले चांद का दीदार हो गया है। मान्यता है कि रोजा रखने वाले शख्स के सभी गुनाह खुदा माफ कर देता है।

वहीं रमजान के मौके पर कई लोग अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को रमजान से जुड़े मैसेज, विशेज आदि भेजते हैं। इसी को लेकर आज हम आपसे रमजान से जुड़े विशेज और मैसेजेस शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने खास लोगों को उनके मोबाइल फोन पर भेज सकते हैं।

रमजान मुबारक 2023 विशेज (Ramadan Mubarak 2023 Wishes)

ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल,

अभी काफी कर्ज चुकाना है,

अल्लाह को करना है राजी,

और गुनाहों को मिटाना है।

ख्वाबों को लिखना है और

रब को मनाना है।

रमजान 2023 मुबारक

हम आपके दिल में रहते हैं

इसलिए हर दर्द सहते हैं,

कोई हमसे पहले विश न करे

करे आपको इसलिए सबसे पहले

रमज़ान मुबारक कहते हैं।

रमजान की दिली मुबारकबाद!

रमजान का पाक महीना आया है

साथ अपने रहमत और बरक़त लाया है

आप सभी को रमजान की दिली मुबारकबाद!

आसमान पे नया चांद है आया,

सारा आलम खुशी से जगमगाया,

हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी,

सज रही हैं दुआओं की सवारी,

पूरे हों आपके हर दिल के अरमान,

आप सबको प्यारा रमजान मुबारक।

Happy Ramadan 2023

रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,

आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि

आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं.

रमजान मुबारक!

चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,

इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,

हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,

ये दुआ है खुदा से हमारी,

आपको और आपके परिवार को रमजान मुबारक!

दुआ मिले बंदों से और खुशी मिले जग से,

साथ मिले अपनों से और रहमत मिले रब से.

हैप्पी रमजान!

जिक्र से दिल को आबाद करना,

गुनाहों से खुद को पाक रखना,

बस इतनी सी गुजारिश है हमारी

रमजान के महीने में हमें भी

अपनी दुआओं में याद रखना

Happy Ramadan 2023

जिक्र से दिल को आबाद करना,

गुनाहों से खुद को पाक करना

हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि

रमजान के महीने में हमें भी

खुद की दुआओं में याद रखना

रमजान मुबारक!

खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो

तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो

कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का

मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो

आप सभी को रमजान मुबारक!

चांद की रोशनी चुपके से छू जाए आपको

धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको

दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से

हमारी दुआ है रमजान में वो पूरी हो जाए।

Happy Ramadan 2023

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article