लाइफस्टाइल

Ramadan Day 4 Quotes: रमजान के चौथे दिन शायराना अंदाज में दें मुबारकबाद, देखें माह-ए-रमजान मुबारक कोट्स, शायरी और विशेष

Ramadan Mubarak Day 4 Quotes, Wishes, Shayari (रमजान मुबारक कोट्स, शायरी): रहमत, बरकत और मगफिरत का पाक महीना रमजान चल रहा है। आज रमजान का चौथा दिन है और आज के दिन की शुरुआत आपको यहां दिए खास मुबारकबाद संदेशों के साथ करनी चाहिए। अपनों संग शेयर करने के लिए यहां देखें रमजान मुबारक मैसेज, कोट्स, शायरी और स्टेटस।

Image

रमजान का चौथा रोजा मुबारक कोट्स, शायरी, मैसेज (pc: Canva)

Ramadan Mubarak Day 4 Quotes, Wishes, Shayari (रमजान मुबारक कोट्स, शायरी): रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। दुनिया भर के मुसलमान इस महीने में रोज़ा रखते हैं, नमाज़ पढ़ते हैं और ज्यादा से ज्यादा इबादत करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसी महीने में पवित्र किताब क़ुरआन नाज़िल हुई थी। रमजान में मुसलमान लोग सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी (सहूर) करते हैं और फिर दिनभर कुछ भी खाते-पीते नहीं है। सूरज डूबने के बाद इफ्तार करके रोज़ा खोला जाता है। इस महीने में लोग ज़कात और फित्रा देते हैं, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी खुशियां मना सकें। ऐे में रमजान के हर दिन की शुरुआत सबसे पहले एक खुशनुमा शुभकामना संदेश के साथ की जाती है। अगर आप भी सुबह-सुबह किसी अपने को रमजान की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो यहां से रमजान मुबारक (Ramzan Mubarak) के कोट्स, शायरी, मैसेज (Happy Ramadan Messages) देख सकते हैं। आप इन्हें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

Ramzan Mubarak Shayari In Hindi-

1) चौथा रोजा कहता है चुपचाप,

गुस्से को आज संभालो।

अल्लाह की रहमत करीब है,

दिल को सुकून में ढालो।

रमजान मुबारक।

2) रमजान का चौथा दिन सिखाए सब्र और सुकून,

अल्लाह आपकी हर परेशानी कर दे दूर।

रमजान मुबारक।

3) बे-जुबान को जब वो जुबान देता है,

पढ़ने को फिर वो कुरान देता है,

बख्शने पे आए जब उम्मत के गुनाहों को,

तो तोहफे में मुकद्दस 'रमजान' देता है!

रमजान मुबारक।

Happy Ramadan Hindi Quotes-

4) चौथे रोजे का पैगाम यही,

नियत को और मजबूत करो।

दिल हो साफ, इरादा सच्चा,

तो दुआओं को कबूल करो।

रमजान मुबारक।

5) गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,

सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको माह-ए-रमजान,

ये पैगाम हमने सिर्फ आपके नाम भेजा है!

रमजान मुबारक।

6) चौथे रोजे में छुपा है राज़,

कम बोलो, ज्यादा समझो।

हर दुआ में रब को,

अपने दिल के पास समझो।

रमजान मुबारक।

Ramadan Mubarak Messages In Hindi-

7) अल्लाह इस मुकद्दस महीने में आपकी हर दुआ कबूल फरमाए

और आपके घर में रहमतों की बारिश हो।

रमजान मुबारक।

8) गुनाहों की माफी का ये सुनहरा मौका है,

रहमत का दर खुला है, बस दुआ का झोंका है।

रमजान मुबारक।

9) चांद से रोशन हो आपका घर-आंगन,

इबादत से भर जाए आपका जीवन।

रमजान मुबारक।

10) चांद की पहली दस्तक पे 'चांद मुबारक' कहते हैं,

सबसे पहले हम आपको 'रमजान मुबारक' कहते हैं!

रमजान मुबारक।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article