लाइफस्टाइल

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes: नए अंदाज में अपनों को दें नववर्ष की शुभकामनाएं, देखें संस्कृत में न्यू ईयर विशेज, कोट्स, मैसेज

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes: साल 2024 ने आखिरकार दस्तक दे दी है। हर किसी को नूतनवर्ष का बेसब्री से इंतजार है। इस खास मौके पर आप भी अपने प्रियजनों को ये खास संदेश संस्कृत में भी भेज सकते हैं।

Image

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes: बीते साल को अलविदा कहने के साथ ही लोगों ने काफी उत्साह के साथ साल 2024 का स्वागत किया। हर किसी ने अपने अंदाज में इस खास पल का जश्न मनाया। हर कोई नूतन वर्ष का स्वागत नई उम्मीद और नई उमंग के साथ करना चाहता है। आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कुछ खास संदेश भेजकर नए साल की बधाई दे सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, नए साल की बधाई संदेश 'संस्कृत' में। चाहें तो आप इस भाषा में भी अपने प्रियजनों नए साल की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes

1) ब्रह्मध्वज नमस्तेऽस्तु सर्वाभीष्टफलप्रद।

प्राप्तेऽस्मिन् संवत्सरे नित्यं मद्गृहे मङ्गलं कुरु॥

हिंदी अर्थ- सभी मनोवांछित फल प्रदान करने वाले ब्रह्मध्वज को हम प्रणाम करते हैं, यह नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो।

2) आशासे यत् नववर्षं भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।

जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।

हिंदी अर्थ- हमें उम्मीद है कि नया साल आपके लिए एक सुखद आश्चर्य लेकर आएगा, आप जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं, वह आपको मिले।

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes

3) सूर्य संवेदना पुष्पे, दीप्ति कारुण्यगंधने।

लब्ध्वा शुभं नववर्षेऽस्मिन् कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्॥

हिंदी अर्थ- जैसे सूर्य प्रकाश देता है, संवेदना करुणा को जन्म देती है, फूल हमेशा महकता रहता है। इसी तरह, नया साल आपके लिए हर दिन, हर पल मंगलमय हो।

4) सर्वस्तरतु दुर्गाणि सर्वो भद्राणि पश्यतु।

सर्वः कामानवाप्नोतु सर्वः सर्वत्र नन्दतु।।

हिंदी अर्थ- सब लोग कठिनाइयों को पार करें, कल्याण ही कल्याण देखें, सभी की मनोकामना पूर्ण हो, सभी हर परिस्थिति में आनंदित हो।

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes

5) अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः।

नववर्षशुभकामनाः/शुभाशयाः/शुभाकाङ्क्षाः।

हिंदी अर्थ- भगवान आपकी सुरक्षा करें और आप पर कृपा बनाएं रखे। नववर्ष की शुभकामनाएं।

6) सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत।। नववर्षस्य शुभाशया।

हिंदी अर्थ- सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें। मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes

Happy New year 2024 Sanskrit Wishes

7) जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।

हिंदी अर्थ- आशा करता हूँ, नया साल आपके लिए मंगलमय और अद्भुत होगा और आपके जीवन की सभी कामनाएं सिद्ध होंगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article