लाइफस्टाइल

Happy Navratri 2023 Day 5 Hindi Wishes Images: मां स्कंदमाता करें सबका भला, नवरात्रि के पांचवें दिन प्रियजनों और दोस्तों को ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 26, 2023, 05:11 PM IST

Happy Navratri 2023 Day 5, Maa Skandamata Wishes Images, status, messages: मां स्कंदमाता को मां दुर्गा का मातृत्व परिभाषित करने वाला स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधि विधान से मां दुर्गा के पंचम स्वरूप देवी स्कंदमाता की उपासना से भक्त की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।

Image

Happy Navratri 2023 Day 5 Wishes (Pic- iStock)

Happy Navratri 2023 Day 5, Maa Skandamata Wishes Images, status, messages, photos: आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) का पांचवा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता (Maa Skandamata) की पूजा होती है। मां स्कंदमाता को मां दुर्गा का मातृत्व परिभाषित करने वाला स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधि विधान से मां दुर्गा के पंचम स्वरूप देवी स्कंदमाता की उपासना से भक्त की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। संतान प्राप्ति के लिए स्कंदमाता की आराधना करना लाभकारी माना गया है। नवरात्रि के इस मौके पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजने का चलन है। आप भी अपने प्रियजनों, दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

हैप्पी नवरात्रि 2023 विशेज (Happy Navratri 2023 Wishes)

सारा जहान है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में

हम हैं मां के चरणों की धूल

आओ मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

हैप्‍पी नवरात्रि 2023

मां की आराधना का ये पर्व हैं

मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व हैं

बिगड़े काम बनाने का पर्व हैं

भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व हैं।

शुभ नवरात्रि 2023

मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो

मां सरस्वती का हरदम साथ हो

गणेश जी का घर में निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.

आपको चैत्र नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं!

क्या है पापी क्या है घमंडी,

मां के दर पर सभी शीश झुकाते,

मिलता है चैन तेरे दर पे मैया,

झोली भरके सभी है जाते,

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

मां का पर्व आता है,

हजारों खुशियां लाता है,

इस बार मां आपको वो सब दे,

जो आपका दिल चाहता है।

नवरात्रि की शुभकामनाएं

शेर पर सवार होकर आईं मां अंबे

सभी के लिए लाईं खुशियों का वरदान

घर-घर में विराजी अंबे मां, सबकी जगदंबे मां.

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,

सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली है,

मां के क़दमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन,

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं

मां के दर पर सभी सर झुकाते

मिलता है चैन तेरे दर पे मैया

झोली भरके सभी हैं जाते

नवरात्रि की बधाई।

मां भरती झोली खाली! मां अम्बे वैष्णो वाली!

मां संकट हरने वाली! मां विपदा मिटाने वाली!

मां के सभी भक्तों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article