Happy Mother's Day Wishes Status Quotes in Hindi (मदर्स डे कोट्स, स्टेटस): बेशक ही मां से बढ़कर दुनिया में किसी और का दर्जा नहीं होता है। मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं, जो हमें बोलना, चलना और जीवन के मूल्य सिखाती हैं। वह अपने बच्चों की खुशी के लिए हर त्याग करने को तैयार रहती हैं। मां के इसी त्याग, प्यार और समर्पण को सलाम करने का दिन है मदर्स डे। मदर्स डे यानी मातृ दिवस। आज यानी 11 मई को यही खास दिन है। इस खास दिन पर बच्चे अपनी मां को प्यार जताते हैं। साथ ही उन्हें स्पेशल अंदाज में विश भी करते हैं। यहां से आप मदर्स डे स्पेशल कोट्स, विशेष और स्टेटस देख सकते हैं।
Happy Mother's Day Hindi Wishes-
1) जिंदगी की पहली टीचर होती है मां
जिंदगी की पहली दोस्त होती है मां
जिंदगी भी मां क्योंकि
जिंदगी देने वाली भी होती है मां।
Happy Mother's Day 2025
2) हर रिश्ते में मिलावट देखी,
कच्चे रंगों की सजावट देखी,
लेकिन सालों साल देखा है मां को,
उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी,
ना ममता में कभी मिलावट देखी।
Happy Mother's Day 2025

Happy Mother's Day
3) सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार इतना, सुकून मिलता है
मां के प्यार में जितना। बेहद मीठा कोमल होता है,
मां के प्यार से ज्यादा कुछ नहीं अनमोल होता है।
Happy Mother's Day 2025
Mother's Day Special Quotes In Hindi-
4) 'मां’ की एक दुआ जिंदगी बना देगी,
खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी,
कभी भूल के भी ना ‘मां’ को रूलाना,
एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी।
Happy Mother's Day 2025
5) थककर आंखें उसकी बंद होती हैं पर,
मां सोती भी है तो फिक्रमंद होती है।
Happy Mother's Day 2025

Happy Mothers Day Shayari Wishes in Hindi
6) तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी गुरु, मेरी रक्षक हो
इसलिए आप हमेशा हमारे दिल के पास रहती हो।
Happy Mother's Day 2025
7) तेरा होना ही सबसे बड़ी खुशी है मेरी मां,
और जो तू न हो तो सारी खुशियां अधूरी हैं।
Happy Mother's Day 2025
Happy Mother's Day 2025 Wishes-
8) प्यार कहते हैं किसे? और ममता क्या चीज है?,
कोई उन बच्चों से पूछे जिनकी गुजर जाती है मां।
Happy Mother's Day 2025
9) जिस घर में मां की कद्र नहीं होती,
उस घर में कभी बरकत नहीं होती।
Happy Mother's Day 2025
10) मेरी छोटी से छोटी खुशी के लिए,
तुमने बहुत कुछ हारा है,
हुआ जब भी दर्द कोई मुझे,
मां, मैंने बस तुझको पुकारा है।
Happy Mother's Day 2025
