लाइफस्टाइल

Makar Sankranti 2024 Hindi Wishes, Images: सूर्य उज्ज्वल, तिल तिल सुनहरा, आपको मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार... इन मैसेजेस, फोटो, शायरी से करीबियों को दिल से बोलें हैप्पी मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2024 Hindi Wishes , Quotes, Status, Messages: पूरे देश में आज यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन आप अपने मैसेजेस और विशेज के जरिए इस दिन की बधाई दे सकते हैं।

Image

Makar Sankranti Wishes 2024: करीबियों को दिल से बोलें हैप्पी मकर संक्रांति।

Makar Sankranti 2024 Hindi Wishes , Quotes, Status, Messages: मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) का त्योहार पूरे देश में आज बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है। आज के दिन लोग गंगा, यमुना और गोदावरी जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। आज के दिन खिचड़ी और तिल के लड्डू खाने का बेहद खास महत्व है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग इसे विभिन्न नामों से जानते हैं। आज के दिन लोग पतंग उड़ाते हैं और एक-दूसरे को तिल और गुड़ का प्रसाद बांटते हैं। मकर संक्रांति पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों और प्रियजनों को इस दिन की विशेज (Makar Sankranti 2024 Wishes), मैसेजेस, शायरी, फोटो (Makar Sankranti 2024 Photo) भेजकर उनका दिन और भी ज्यादा स्पेशल बना देते हैं।

हिंदी में मकर संक्रांति की विशेज (Happy Makar Sankranti 2024 Hindi Wishes)

1. सूर्य उज्ज्वल, तिल तिल सुनहरा

नई फसल की खुशबू, जीवन में खिले हर पल

मकर संक्रांति की सुबह लाए खुशियाों का मेला।

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

2. मस्ती में तन, मन में उमंग

देकर सबको अपनापन

जैसे गुड़ में मीठापन

हम होकर साथ उडाएं पतंग

और भर दें आसमान में अपने रंग

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

Makar Sankranti 2024

Makar Sankranti 2024

3. तिलकुट की खुशबू,

दही-चिवड़ा की बहार मुबारक हो आपको

मकर संक्रांति का त्योहार

4. सपनों को लेकर मन में,

उड़ाएंगे पतंग आसमान में,

ऐसी भरेगी उड़ान मेरी पतंग,

जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग।

मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

Makar Sankranti Messages

Makar Sankranti Messages

5. सूरज की नई धूप से महके

आपका घर आँगन

मकर संक्रांति का त्यौहार भर दे

आपकी जिंदगी में नये रंग और नयी उमंग

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

6. मंदिर की घंटी, आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

ज़िन्दगी में आए खुशियों की बहार

आपको मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

Makar Sankranti Wishes 2024

Makar Sankranti Wishes 2024

7. सूरज की राशि बदलेगी,

बहुतों की किस्मत बदलेगी,

यह साल का पहला पर्व होगा,

जो बस खुशियों से भरा होगा!

आपको हैप्पी संक्रांति 2024

Makar Sankranti Wishes in Hindi

Makar Sankranti Wishes in Hindi

8. पल-पल सुनहरे फूल खिले

कभी ना हो कांटों का सामना,

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,

संक्रांति पर हमारी यही है शुभकामना..

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

9. इस साल की मकर संक्रांति

आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी,

मिले कामयाबी पतंग जैसी उँची

इसी कामना वाली है मकर संक्राति 2024

Makar Sankranti Wishes

Makar Sankranti Wishes

10. पतंग उड़ाएं और बांटे,

तिल और गुड़ का प्रसाद।

मकर संक्रांति का त्योहार,

करे सबका जीवन खुशहाल।

Happy Makar Sankranti 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article