लाइफस्टाइल

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Messages: सूरज की राशि बदलेगी, बहुतों की किस्मत बदलेगी... इन मैसेजेस, फोटो, शायरी से करीबियों को कहें हैप्पी मकर संक्रांति

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: मकर संक्रांति के दिन आप अपने करीबियों को इस दिन से संबंधित बधाई संदेश, विशेज, शायरी, फोटो आदि भेजकर उनका दिन और भी खास बना सकते हैं।

Image

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Messages: करीबियों को कहें हैप्पी मकर संक्रांति।

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) एक हिंदू त्योहार है और आमतौर पर 14 या 15 जनवरी को पड़ता है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है। इसके अलावा मकर संक्रांति को सूर्य देव को समर्पित फसल उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी यानी आज मनाई जा रही है। मकर संक्रांति के साथ कई अन्य क्षेत्रीय त्योहार भी जुड़े हुए हैं, जो पूरे भारत में मनाए जाते हैं। इस दिन लोग गंगा, यमुना और गोदावरी जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। मकर संक्रांति को लेकर लोग अपने खास दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों और प्रियजनों को इस दिन की विशेज (Makar Sankranti 2024 Wishes), मैसेजेस, शायरी, फोटो (Makar Sankranti 2024 Photo) भेजकर उनका दिन और भी ज्यादा स्पेशल बना देते हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ इस दिन से संबंधित विशेज, मैसेजेस (Makar Sankranti 2024 Messages), शायरी, फोटो आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं।

हिंदी में मकर संक्रांति की विशेज (Makar Sankranti Wishes in Hindi)

1. गुड़ और तिल की मिठास

आसमां में उड़ान भरती पतंगों की आस

इस मकर संक्रांति आपके जीवन में ऐसा हो उल्लास

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

2. मस्ती में तन, मन में उमंग

देकर सबको अपनापन

जैसे गुड़ में मीठापन

हम होकर साथ उडाएं पतंग

और भर दें आसमान में अपने रंग

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

Makar Sankranti 2024

Makar Sankranti 2024

3. तिलकुट की खुशबू,

दही-चिवड़ा की बहार मुबारक हो आपको

मकर संक्रांति का त्योहार

4. काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,

टूटे ना कभी डोर विश्वास की,

छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,

जैसे पतंग छूती है ऊँचाइयाँ आसमान की।

मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

Makar Sankranti Messages

Makar Sankranti Messages

5. सूरज की नई धूप से महके

आपका घर आँगन

मकर संक्रांति का त्यौहार भर दे

आपकी जिंदगी में नये रंग और नयी उमंग

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

6. मंदिर की घंटी, आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

ज़िन्दगी में आए खुशियों की बहार

आपको मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

Makar Sankranti Wishes  2024

Makar Sankranti Wishes 2024

7. सूरज की राशि बदलेगी,

बहुतों की किस्मत बदलेगी,

यह साल का पहला पर्व होगा,

जो बस खुशियों से भरा होगा!

आपको हैप्पी संक्रांति

Makar Sankranti Wishes in Hindi

Makar Sankranti Wishes in Hindi

8. पल-पल सुनहरे फूल खिले

कभी ना हो कांटों का सामना,

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,

संक्रांति पर हमारी यही है शुभकामना..

हैप्पी मकर संक्रांति 2024

9. इस साल की मकर संक्रांति

आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी,

मिले कामयाबी पतंग जैसी उँची

इसी कामना वाली है मकर संक्राति

Makar Sankranti Wishes

Makar Sankranti Wishes

10. पतंग उड़ाएं और बांटे,

तिल और गुड़ का प्रसाद।

मकर संक्रांति का त्योहार,

करे सबका जीवन खुशहाल।

Happy Makar Sankranti 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article