लाइफस्टाइल

Happy Lohri 2023 Hindi Shayari, Wishes: ऐसे दें लोहड़ी की लख लख बधाइयां, दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत शायरी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 13, 2023, 03:00 PM IST

Happy Lohri 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: लोहड़ी अब इंटरनेशनल त्योहार हो चला है और दुनिया भर में इस भारतीय पर्व का उत्साह देखा जा सकता है। इस मौके पर लोग होली और दिवाली की तरह एक दूसरे को बधाई देते हैं।

Image

Happy Lohri 2023 Hindi Shayari, Wishes: ऐसे दें लोहड़ी की लख लख बधाइयां, दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत शायरी

Happy Lohri 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: लोहड़ी अब इंटरनेशनल त्योहार हो चला है और दुनिया भर में इस भारतीय पर्व का उत्साह देखा जा सकता है। वैसे ये पर्व भारत के पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली जैसे कई राज्यों में प्रमुखता से मनाया जाता है। पंजाब में इस त्योहार का अलग ही रंग है और इसे यहां नई फसलों से जोड़कर धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान खुले आसमान के नीचे आग जलाई जाती है और इसी बीच लोग पर्व को मनाते हैं। इस मौके पर लोग होली और दिवाली की तरह एक दूसरे को बधाई देते हैं। आप भी यहां दिए गए बधाई संदेश (happy lohri wishes messages) और तस्वीरें (happy lohri images) भेजकर अपनों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

लोहड़ी की आग आपके दुखों को जला दे

और आग की रौशनी आपकी जिंदगी में उजाला भर दे।

लोहड़ी की शुभकामनाएं (Happy Lohri)

फिर आ गई भंगड़े की बारी

लोहड़ी मनाने की करो तैयारी

आग के पास सब आओ

सुंदर-मुंदरिए जोर से गाओ

लोहड़ी की शुभकामनाएं

happy lohri images 2023

Happy Lohri 2023 wishes 1

Happy Lohri 2023 wishes

याद रखा करो दिल में हमारी

चाहे रखा करो थोड़ी दोस्तों

हमने आपको पहले विश करना है

हमारी तरफ से हैप्पी लोहड़ी दोस्तों।

Happy Lohri 2023

आओ मिलकर सब लोहड़ी जलाए

बुराई को अच्छाई से दूर भगाए

जब सब हो जाये एकजुट

कोई बाल भी ना बांका कर पाए।

पॉपकॉर्न की खुशबू, मूंगफली की बहार

लोहड़ी का त्यौहार आने को तैयार

थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार

मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार

Lohri 2023 wishes Messages

Happy Lohri 2023 wishes 2

Happy Lohri 2023 wishes

इससे पहले कि लोहड़ी की शाम हो जाए

मेरा SMS औरों की तरह आम हो जाए

और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए

आपको लोहड़ी की शुभकामनाएं

हैप्पी लोहड़ी

फसल का यह खूबसूरत त्योहार

आपके जीवन को खुशियों से भर दे

जीवन में सफलताओं की बहाए आए

आपको लोहड़ी की शुभकामनाएं।

Happy Lohri 2023

Happy Lohri 2023

जैसे जैसे लोहड़ी की आग तेज हो

वैसे वैसे हमारे दुखों का अंत हो

लोहड़ी का प्रकाश आपकी जिन्दगी को प्रकाशमय कर दे

हैप्पी लोहड़ी

हर दिन सजे नए सपनों से

जीवन आबाद हो अपनों से

लोहड़ी लेकर आए सुख- समृद्धि की बहार

मुबारक हो आपको ये त्योहार

Happy Lohri 2023 Wishes Images

Happy Lohri 2023 Wishes Images

गन्ने दे रस तों चिन्नी दी बोरी

फेर बनी उस्तों मिट्ठी मिट्ठी रेवरी

रल मिल सारे खइया तिल दे नाल

ते मनिये अस्सी खुशियां भरी लोहड़ी

काश ज्यादा पर चलेगी थोड़ी

साथ जब हो एक सुन्दर सी छोरी

मिल बाँट खाएं गुड़ की रेवरी

और धूम से मनाएं हम सब लोहड़ी

हैप्पी लोहड़ी

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article