Happy Holi Wishes for Wife, Girlfriend and Love: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का त्योहार होता है। इस त्योहार को पूरे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। कोई भी फेस्टिवल कपल्स के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि कपल्स हर त्योहार को बड़े धूम धाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में रंगों का त्योहार होली भी कपल्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस त्योहार को रंगीन बनाने के लिए कपल्स कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पत्नी, गर्लफ्रेंड और लव के साथ होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, शायरी, विशेज, फोटोज भेज सकते हैं।
Happy Holi Wishes and Quotes for Wife, Girlfriend and Love in Hindi
1. होली पर मैं एक दुआ और मांग लूं
हर दिन का साथ मैं उस रब से मांग लूं
मेरा दिल, जिगर सबकुछ है तू,
थोड़ा करीब रहा कर मेरे मैं तुझे थोड़ा और जान लूं
हैप्पी होली माय लव!

Happy Holi
2.हर रंग आप पर बरसे, हर कोई आपसे मिलने को तरसे
इतना रंग जाओ आप रंगों में कि रंग छुड़ाने के लिए आप तरसें
हैप्पी होली माई लव
3.प्यार का रंग तुमपर चढ़ गया मेरा
मेरा भी जीवन अब बन गया तेरा
रूठना मत मुझते तू कभी,
वरना देखूंगा नहीं मैं कोई सवेरा
हैप्पी होली माई लव, हमेशा खुश रहो
Happy Holi 2024
4. गुलाल का रंग मैं तेरे गाल से अपने गाल पर लगाऊं
तेरी एक मुस्कान पर मैं अपनी दौलत लुटाऊं
हर रंग तेरे जीवन में सजा रहे,
तेरी हर अदा पर मैं सौ बार लुटता जाऊं
हैप्पी होली 2024 माई लव!

Holi 2024 Wishes
5.आज ना छोड़ेंगे तुझे खेलेंगे हम होली
रंग दो दुनिया को खुशियों के रंग से सारी
पिचकारी से बरसे रंगों की बौछार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi Darling
6.प्यार के पागलपन में तेरे साथ महकने की तमन्ना है
होली के सुरूर में तेरा हो जाने की तमन्ना है
हैप्पी होली माई लव
7.मेरी होली के तुम रंग बन जाना
अकेली राहों के तुम संग बन जाना
हर तरफ मुस्कुराहटें ही मुस्कुराहटें हो
खुशियों की ऐसी तुम तरंग बन जाना
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Holi Dear

Holi Shayari For Love
8.लेकर रंग और गुलाल का पैकेट
गलियों में निकल रही है यारों की टोली
हो सके तो तुम खिड़की पर आ जाना
मैंने दिल की खिड़की तेरे लिए खोली
हैप्पी होली डियर!
9. होली के बहाने करीब आ रहे हो
पास आने की तरकीब आजमा रहे हो
हर रात मैंने एक ही सपना देखा
मैं रूठी रहूं और तुम मुझे मना रहे हो
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Holi Wishes in Hindi
10.बसंत ऋतू की बहार
चली हैं पिचकारी, उड़ा हैं गुलाल
रंग बरसे हैं नीले, हरे, लाल
बधाई हो आपको होली का त्यौहार।
