लाइफस्टाइल

Happy Hindu Nav Varsh 2024 Wishes: इन 7 संदेशों के जरिए दोस्तों, रिश्तेदारों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, यहां देखें फोटोज, GIF

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 9, 2024, 05:58 AM IST

Happy Hindu Nav Varsh 2024 Wishes: हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत के नाम से भी जाना जाता है। नववर्ष के आगमन पर अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए भेजें ये बधाई संदेश।

Image

Happy Hindu Nav Varsh 2024 wishes

Happy Hindu Nav Varsh 2024 Wishes: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस साल 9 अप्रैल से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि का त्योहार भी मनाया जाता है। इसे विक्रम संवत के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन नई शुरुआत का प्रतीक है और नए उद्यमों को शुरू करने के लिए एक शुभ समय माना जाता है।वर्ष की शुरुआत चैत्र माह में नवरात्रि से होती है, जबकि फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर के समापन का प्रतीक है। हिंदू नववर्ष के आगमन पर लोग अपनों को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को हिंदू नववर्ष की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

नए पत्ते आते है वृक्ष खुशी से झूम जाते हैं

ऐसे मौसम में ही तो नया आगाज़ होता हैं

हम यूं ही हिन्दू नववर्ष नहीं मनाते हैं

Hindu Nav Varsh

Hindu Nav Varsh

दुख-तकलीफें लेकर जाए पुराना साल

नई उमंगे, नई ऊर्जा लेकर आए नया साल

नव वर्ष की पावन बेला में,

है यही शुभ सन्देश,

हर दिन आए आपके जीवन में,

लेकर खुशियां विशेष

नववर्ष के प्रथम दिन और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर

माता रानी आप सभी की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें

2081 नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं

ऋतुओं से बदलता हिंदूओं का साल,

नये वर्ष में छा जाती मौसम में बहार

बदलाव दिखता है प्रकृति में हर तरफ

ऐसे होता हिन्दू नववर्ष

आपके दिल की हर ख्वाईश पूरी हो,

आप मांगो एक तारा, और भगवान दे आपको

आसमान सारा

हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं

Hindu Nav varsh images

Hindu Nav varsh images

नौ दुर्गा के आगमन से सजता है नववर्ष

गुड़ी के त्यौहार से खिलता है नववर्ष

कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार

संगीतमय सजता प्रकृति का आकार

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article