Gandhi Jayanti 2024 Wishes Quotes in Hindi, 2 October Gandhi Jayanti Images: हर साल की तरह इस साल भी आज के दिन गांधी जयंती मनाई जा रही है। जी हां, 2 अक्टूबर को को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बापू का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। बापू का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। उन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने अहिंसा को परम धर्म माना। इस खास मौके पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, पोस्ट, HD Photos भेज सकते हैं।
Gandhi Jayanti 2024 Wishes Quotes, Messages in Hindi
1. गुलाब को उपदेश देने की जरुरत नहीं होती
वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है
उसकी खुशबू ही उसका संदेश है
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Gandhi Jayanti 2024 Wishes
2. दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।
गांधी जयंती 2024 की शुभकामनाएं।
3. सीधा-सादा वेश था,
न कोई अभिमान,
खादी की एक धोती पहने
बापू की थी शान.
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. देश के लिए जिसने भोग विलास को ठुकराया
त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया
पहन के काठ के चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया
देश का था अनमोल वो दीपक जो महात्मा कहलाया
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Gandhi Jayanti 2024
5. सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,
कभी ना जिसने हिम्मत हारी।
सांस दी हमें आजादी की,
जन जन जिसका है बलिहारी.
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है,
वह जो सोचता है वैसा ही बन जाता है
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Gandhi Jayanti 2024 Poster
7. रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान।
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
8. गांधी के विचार आज भी हैं हमें याद
हर पल हमारे महात्मा होते हैं साथ।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
9. अहिंसा का महामंत्र, सत्य का दीप जलाया,
गांधी जी ने देश को, नया रास्ता दिखाया।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं

Gandhi Jayanti Wishes in Hindi
10. ऐनक पहनें लाठी पकड़े चलते थे वो शान से,
जालिम कांपे थर-थर थर-थर सुनकर उनका नाम रे,
कद था उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे,
दुबले से पतले से थे वो चलते सीना तानके…
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
