लाइफस्टाइल

Gandhi Jayanti 2022 Wishes: गांधी जयंती पर भेजें ये संदेश, इन तस्वीरों से दें शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:48 AM IST

Happy Gandhi Jayanti 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती है। गांधी जयंती के मौके पर आप अपने करीबियों और दोस्तों को इन खास मैसेज के जरिए बधाई दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपने वॉट्सऐप, फेसबुक पर भी इन तस्वीरों को स्टेट्स लगा सकते हैं।

Image

Gandhi Jayanti 2022 Wishes: गांधी जयंती पर भेजें ये संदेश, इन तस्वीरों से दें शुभकामनाएं

Happy Gandhi Jayanti 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: दुनिया को सत्य, अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज मनाई जा रही है। आज यानी 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 153वीं जयंती है। दो अक्टूबर 1869 में जन्में महात्मा गांधी ने सत्य और अंहिसा के जरिए देश के स्वाधीनता संग्राम को एक नई दिशा दिखाई। गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

महात्मा गांधी के लिए कभी महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइनस्टीन ने कहा था, 'भविष्य की पीढ़ियां इस बात पर बमुश्किल विश्वास करेंगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था।' वहीं, मार्टिंन लूथर किंग से लेकर नेलसन मंडेला तक गांधी जी को अपना आदर्श मानते थे। गांधी जयंती के अवसर पर आप अपने करीबियों को कुछ संदेश, वॉट्सऐप मैसेज, कोट्स और फोटोज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके अलावा आप इन मैसेज को अपने वॉट्सऐप स्टेट्स और इंस्टा और फेसबुक स्टोरी में भी लगा सकते हैं।

खादी मेरी शान है करम ही मेरी पूजा है

सच्चा मेरा कर्म है और हिंदुस्तान मेरी जान है

गांधी जयंती की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Gandhi Jayanti Wishes

Gandhi Jayanti Wishes

शारीरिक ताकत कभी भी शक्ति से नहीं आती है,

यह इंसान की अदम्य इच्छाशक्ति के जरिए आती है

महात्मा गांधी की जयंती की शुभकामनाएं।

Gandhi Jayanti

Gandhi Jayanti

रघपति राघव राजाराम पतित पावन

सीताराम ईश्वर अल्लाह तेरो नाम

सबको सनमति दे भगवान

गांधी जयंती 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Gandhi Jayanti 3

Gandhi Jayanti 3

आंख के बदले आंख,

पूरी दुनिया को अंधा कर देती है।

महात्मा गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

ले ढाल अहिंसा की कर में,

तलवार प्रेम की लिए हुए

तुम आए सत्य समर करने,

ललकार क्षेम की लिए हुए।

Gandhi Jayanti 2022

Gandhi Jayanti 2022

देश के लिए सब कुछ त्यागा जिसने

देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने

पहन काठ की चप्पल आया इक महात्मा

जो बन गया भारत की आत्मा,

गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article