लाइफस्टाइल

Happy Friendship Day 2025 Wishes: 'दोस्ती में हम सब कुछ लुटा देंगे..', मित्रता दिवस पर दोस्त को यूं दें हैप्पी फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं

Happy Friendship Day Pics (मित्रता दिवस 2025 की शुभकामनाएं कोट्स, इमेज): आज फ्रेंडशिप डे है। हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मित्रता का यह खास पर्व मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अगर आप हैप्पी फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने दोस्त को विश करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें Happy Friendship day Wishes Quotes, messages, Shayari, images हिंदी में:

Image

हैप्पी फ्रेंडशिप डे विशेज हिंदी में, मित्रता दिवस 2025 की शुभकामनाएं कोट्स, इमेज (Photo: iStock)

Happy Friendship Day (मित्रता दिवस 2025 की शुभकामनाएं): दोस्ती वह धागा है जो दो अजनबियों को खून के रिश्ते से भी गहरे रिश्ते में बांधता है। सच्ची दोस्ती में कोई स्वार्थ नहीं होता। यह तो उन पुराने फिल्मी गानों सी होती है जिन्हें सालों बाद सुनो तब भी नए जैसे लगती हैं और दिल को सुकून देती हैं। जब जीवन के सबसे मुश्किल दौर में हर कोई साथ छोड़ जाता है तो आप पाएंगे वो सच्चा दोस्त ही आपके साथ खड़ा है। दोस्ती रिश्ता ही ऐसा है कि जिसमें हम विश्वास कर सकते हैं कि हमारा दोस्त साथ है तो फिर किस चीज का डर। इसी दोस्ती के एहसास को जश्न मनाने के लिए आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। अगर आप फ्रेंडशिप डे पर अपने किसी खास दोस्त को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, इमेज हिंदी में:

Happy Friendship Day Wishes, Images, Quotes, Shayari in Hindi

1. दोस्ती में हम सब कुछ लुटा देंगे,

हर मुसीबत को सीने से लगा लेंगे,

अगर आंच भी आई हमारे दोस्त पर,

अपने दोस्त के लिए जान की बाजी लगा देंगे

Happy Friendship Day 2025

12

मित्रता दिवस की शुभकामनाएं (Photo: iStock)

2. तेरे बिना जिंदगी अधूरी सी लगे,

तेरे साथ हर पर प्यारा लगे,

ऐ दोस्त तू हमेशा यूं ही साथ रहे,

याराना हमारा हर दिन बढ़ता रहे।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

3. दोस्ती कोई खोज नहीं होती,

दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती।

अपनी जिंदगी में मेरी मौजूदगी को न समझना बेवजह,

क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2025!

Happy Friendship Day 2025 Wishes in Hindi

4. आसमां में निगाहें हो तेरी,

मंजिले कदम चूमे तेरी,

आज दिन है 'दोस्ती' का,

तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी!

फ्रेंडशिप डे की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. बचपन की यादें हो या कॉलेज की बात,

तेरी दोस्ती है हर जज़्बात के साथ।

तेरे बिना अधूरी सी लगे ज़िंदगी,

साथ तेरा है सबसे बड़ी बंदगी।

Happy Friendship Day 2025

10

हैप्पी फ्रेंडशिप डे शायरी, कोट्स (Photo: iStock)

6. आसमान हमसे अब नारा हैं,

तारों का गुस्सा बेहिसाब हैं,

वो सब हमसे जलते हैं क्योंकि

चाँद से बेहतर दोस्त हमारे पास है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

Good Morning Happy Friendship day images

7. तू जो रूठा तो कौन हंसेगा

तू जो छूटा तो कौन रहेगा

तू चुप है तो ये डर लगता है

अपना मुझको अब कौन कहेगा।

फ्रेंडशिप डे पर ढेर सारा प्यार और खुशियां!

8. तेरे साथ बिताया हर पल अनमोल और यादगार है,

तेरी बातें हमेशा ख़ास हैं,

तू मेरा सबसे प्यारा यार है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे यारा

9. अपनी दोस्ती का बस इतना सा असूल है,

जो तू कुबूल है तो तेरा सब कुछ कुबूल है।

Happy Friendship Day !

13

फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं (Photo: iStock)

10. किस हद तक जाना है ये कौन जानता है,

किस मंजिल को पाना है ये कौन जानता है

ये दोस्ती के दो पल जी भर के जी लो,

किस रोज बिछड़ जाना है ये कौन जानता है.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

11. तुझको हम रोज चिढ़ाएंगे,

नाराज हो तो मनाएंगे,

गलती हो तो कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाएं,

दोस्ती तेरे साथ हम हमेशा निभाएंगे।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त

आज मित्रता दिवस पर मौका है जब आप अपने दोस्त को बता सकते हैं कि उसके होने से आपकी जिंदगी कितनी खूबसूरत है। उसे हर पल आपका साथ देने के लिए शुक्रिया कहना चाहते हैं तो भी ये संदेश काम आएंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article