लाइफस्टाइल

Happy Dussehra 2022 Wishes Images, Quotes: दशहरा कीे शुभकामनाएं, विजय दशमी पर भेजें ये खास मैसेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 06:39 AM IST

Happy Dussehra (Dasara) 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: दशहरा का पर्व आज यानी 5 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। आप इस मौके पर इन तस्वीरों और संदेशों के जरिेए बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Image

Happy Dussehra 2022 Wishes Images, Quotes: दशहरा कीे शुभकामनाएं, विजय दशमी पर भेजें ये खास मैसेज

KEY HIGHLIGHTS
  • बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा
  • आज 5 अक्टूबर 2021 को है विजयदशमी का पर्व
  • आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को होता है

    Happy Dussehra 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: दशहरा (Dusshera) या विजयदशमी (Vijaydashmi) को हिन्‍दुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से कहा जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई के विजय के रुप में भी मनाया जाता है। इस त्योहार का नाम दशहरा पड़ा क्योंकि इस दिन भगवान राम ने इस दिन दस सिर वाले राक्षस रावण का वध किया था। तब से यह परंपरा चली आ रही है और विजयादशमी के दिन 10 सिर वाले रावण के पुतले जलाए जाते हैं, ये सिर वासना, क्रोध, लालच, भ्रम, नशा, ईर्ष्या, स्वार्थ, अन्याय, अमानवीयता और अहंकार की अभिव्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं। आप इस मौके पर दशहरा या विजयदशमी के बधाई संदेश इस प्रकार भेज सकते है।

    दशहरे का पावन पर्व सत्य की जीत का सन्देश दे रहा हैं,

    बुराई का दशानन अच्छाई की अग्नि में विध्वंस हो रहा हैं,

    प्रभु श्रीराम के आचरण और इस पर्व के सन्देश को अपनाएँ।

    दशहरा पर्व की शुभकामनायें।

    Happy Dussehra 2022 Wishes Images 1

    Happy Dussehra 2022 Wishes Images

    अधर्म पर धर्म की विजय

    असत्य पर सत्य की विजय

    बुराई पर अच्छाई की विजय

    पाप पर पुण्य की विजय

    अत्याचार पर सदाचार की विजय

    क्रोध पर दया, क्षमा की विजय

    अज्ञान पर ज्ञान की विजय

    रावण पर श्रीराम की विजय

    के प्रतीक पावन पर्व

    विजयादशमी की हार्दीक शुभकामनायेँ।

    Happy Dussehra 2022 Wishes Images 2

    Happy Dussehra 2022 Wishes Images

    विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम

    बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम

    दशहरा पर्व 2022 की शुभकामनाएं

    Happy Dussehra 2022 Wishes Images 3

    Happy Dussehra 2022 Wishes Images

    कभी भी दुःख का आप पर पड़े ना साया,

    राम जी के नाम का ऐसा असर हैं छाया।

    हर पल धन धन्य आये आपके अंगना,

    वियजदशमी पर मेरी यही हैं मनोकामना।

    Happy Dussehra 2022 Wishes Images 4

    Happy Dussehra 2022 Wishes Images

    बुराई को खुद से और इस देश से दूर भगाओ,

    अच्छाई को अपने जीवन में अपनाओ।

    रावण को जलाओ और भ्रष्टाचार मिटाओ,

    प्रगति के पथ पर भारत देश को आगे बढ़ाओ।

    शुभ दशहरा 2022

    टाइम्स नाउ नवभारत
    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

    अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

    और पढ़ें
    End of Article