लाइफस्टाइल

Happy Dussehra Wishes Shayari: दशहरा एक उम्मीद जगाता है, बुराई के अंत की याद दिलाता है.., विजयदशमी पर अपनों को भेजें दशहरा की शुभकामना शायरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2024, 12:05 PM IST

Happy Dussehra 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: दशहरे का पर्व प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का मनाया जाता है। इस साल दशहरा आज 12 अक्तूबर (Dussehra 2024 Date) को मनाया जा रहा है। दशहरे को विजयादशमी (Vijayadashmi 2024) भी कहा जाता है। लोग दशहरे के पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं।

Image

Happy Dussehra 2024 Shayari, Wishes Images, Quotes in Hindi

Happy Dussehra 2024 Wishes Shayari in Hindi, Dasara Wishes Hindi Shayari: दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। हिंदू धर्म में दशहरा का बेहद ही खास महत्व है। दशहरे को विजयादशमी भी कहा जाता है। इस दिन रावण का पुतला फूंका जाता है। दरअसल इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरे का पर्व प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का मनाया जाता है। इस साल दशहरा आज 12 अक्तूबर को है। इस बार के दशहरा की खास बात यह है कि इस दिन रवि योग और स्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। लोग दशहरे के पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को विजयदशमी के इस खास पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें दशहरा की हार्दिक शुभकामना शायरी:

Happy Dussehra 2024: SMS, Messages, Status, Shayari, Quotes

1. दशहरा एक उम्मीद जगाता है,

बुराई के अंत की याद दिलाता है,

जो चलता है सत्य की राह पर,

वो विजय का प्रतीक बन जाता है।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

2. बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

2

Happy Dussehra Shayari

3. जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया

इस दशहरे मिल जाएं आप को,

दुनिया भर की सारी खुशियां।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. इस दशहरा प्रण लेना होगा,

रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,

बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,

हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।

हैप्पी दशहरा 2024

5. चांद की चांदनी, शरद की बहार

सबसे पहले आपको मुबारक हो दशहरा का त्योहार।

3

Happy Dussehra Shayari Wishes

6. आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,

आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,

दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको

खुशी भी आपकी मुस्कुराहटों की दीवानी हो जाए।

7. हर बुराई पर हो अच्छाई की जीत,

दशहरा लाता है ये एक उम्मीद,

रावण की तरह हमारे दुखों का भी अंत हो,

एक नई शुरुआत हो, एक नए सवेरे के साथ।

विजयादशमी

8. आश्विनस्य सिते पक्षे दशम्यां तारकोदये।

सकालो विजयो ज्ञेयः सर्वकार्यार्थसिद्धये।।

हैप्पी दशहरा 2024

4

Happy Dussehra Shayari Wishes in Hindi

9. इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,

मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,

सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं,

और दशहरा विश करना आम हो जाए।

10. राम की तरह आप भी पाएं अच्छाई,

करें रावण की तरह हर बुराई का नाश,

इस पावन पर्व पर बस यही है हमारी आस।

11. उत्सव का एक समय,

बुराई पर अच्छाई की जीत का समय,

एक समय जब दुनिया अच्छाई की शक्ति का उदाहरण देखती है,

आइए हम उसी सच्ची भावना को जारी रखें

हैप्पी दशहरा 2024

5

Happy Dussehra hindi Shayari

12. रावण जलाओ,

बुराई को आग लगाओ,

अच्छाई को अपनाओ।

हैप्पी दशहरा 2024

13. अधर्म पर धर्म की जीत

अन्याय पर न्याय की विजय

बुरे पर अच्छे की जय जयकार

यही है दशहरा का त्योहार।

विजयादशमी दशहरा

14. जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा,

तब तक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा

दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं

15. कितनी बार बेरहमी से मरे हुए रावण को जलाओगे,

अपने भीतर झांकोगे तो एक नही अनके रावण पाओगे

दशहरा 2024 की शुभकामनाएं

उम्मीद है दशहरा पर्व की ये शुभकामना शायरियां आपको पसंद आई होंगी। आप इन्हें अपनो सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी कर सकते हैं। इन शायरियों से आप अपनों को हैप्पी दशहरा बोल कर उनका दिल जीत सकते हैं।

End of Article