Happy Dussehra 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: आज देशभर में दशहरे की धूम देखने को मिल रही है। इस त्योहार को हर साल बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रीराम (Shriram) ने लंकापति रावण (Ravana) का वध किया था जिसके बाद से हर वर्ष दशहरा को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। दशहरा के दिन शस्त्र पूजन का भी काफी महत्व है। विजयादशमी असत्य, अंहकार,अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दशहरे के मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन किया जाता है और खुशियां मनाई जाती है। विजयादशमी के खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं और शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना देना चाहते हैं तो ये संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें विजयादशमी विशेज।
आपके जीवन में कभी-भी कोई गम ना आए
आपको दशहरा की ढेरों सारी शुभ कामनाएं
दशहरा की आपको खूब शुभकामनाएं
दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर
वो विजय का प्रतीक बन जाता हैं
विजयादशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं
बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
इस दशहरा प्रण लेना होगा,
रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,
बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।
हैप्पी दशहरा 2023
जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा,
तब तक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा
दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं
इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए,
मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए,
सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं,
और दशहरा विश करना आम हो जाए
आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
कितनी बार बेरहमी से मरे हुए रावण को जलाओगे,
अपने भीतर झांकोगे तो एक नही अनके रावण पाओगे
दशहरा 2023 की शुभकामनाएं
फूल खिले खुशी आप के कदम चूमे,
कभी ना हो दुखों का सामना,
धन ही धन आए आप के अंगना,
यही है दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना।
आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
