लाइफस्टाइल

Happy Dussehra 2022 Wishes Images: विजयदशमी पर भेजें ये तस्वीरें, खास अंदाज में अपनों को दें शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 07:11 PM IST

Happy Dussehra 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: विजयदशमी का पावन पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार पांच अक्टूबर 2022 को है। इस दिन आप अपने करीबियों को कुछ शुभकामनाएं संदेश, कोट्स और इमेज के जरिए दे सकते हैं बधाई।

Image

Dussehra Quotes and Wishes

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पांच अक्टूबर को मनाया जाएगा विजयदशमी का त्योहार
  • अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को होता है दशहरा
  • दशहरा पर अपने करीबियों को भेज सकते हैं ये शुभकामनाएं संदेश

Happy Dussehra 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन दुष्ट रावण का वध कर भगवान ने बुराई पर अच्छाई की जीत दर्ज की थी। दशहरा को विजय दशमी भी कहा जाता है। इस दिन लंकापति रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले को दहन किया जाता है। दशहरा के शुभ अवसर पर आप रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य करीबियों को कुछ मैसेज, फोटोज और इमेज के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

दशहरा के दिन शारदीय नवरात्रि का समापन होता है। ये हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है। विजयदशमी का पर्व सुबह में मनाया जाता है। इस काल की अवधि सूर्योदय के बाद दसवें मुहूर्त से लेकर बारहवें मुहूर्त तक होती है। इस दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है। दशानन रावण के दस सिर, दस बुराइयां को दिखाता है। ये दस सिर हैं- क्रोध, लालच, भ्रम, नशा, ईर्ष्या, स्वार्थ, अन्याय, अमानवीयता एवं अहंकार। इस दिन अपने अंदर की इन दस बुराइयों को नष्ट करें।

Happy Dussehra Messages

राम रूपी अच्छाई को स्वीकार करें

रावण रूपी बुराई का त्याग करें।

दशहरा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

शहरे का ये पावन त्योहार

घर में लाए आपके खुशियां अपार

श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार।

विजयदशमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Dussehra-Wishes-Quotes

Dussehra Wishes and Quotes

ह्रदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम

अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश

विजयदशमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

आप इन विकारों-काम, लाभ, क्रोध, मोह,

अहंकार पर विजय प्राप्त करके एक नया जीवन बनाएं।

विजयदशमी 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

Dussehra-Wishes

Dussehra Wishes and Quotes

दशहरा का यह प्यारा त्यौहार,

जीवन में लाए खुशियां अपार

विजयादशमी की शुभकामनाएं!

Dussehra Quotes

Dussehra Quotes

क्रोध पर दया क्षमा की विजय,

अज्ञान पर ज्ञान की विजय,

रावण पर श्रीराम की विजय,

दशहरा है हर सच्चे इंसान की विजय।

अधर्म पर धर्म की जीत

अन्याय पर न्याय की विजय

बुरे पर अच्छे की जयजयकार

यही है दशहरे का त्यौहार।

विजयदशमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Dussehra Wishes and quotes

Dussehra Wishes and quotes

रावण का सर्वनाश हो,

श्री राम का हर हृदय में वास हो।

हैप्पी दशहरा!

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article