लाइफस्टाइल

Birthday Wishes for Wife: रोमांटिक अंदाज में पत्नी को कहें हैप्पी बर्थडे, भेजें ये कोट्स, मैसेज, शायरी, विशेज, HD Photos, GIF

Birthday Wishes for Wife: अगर आपनी पत्नी का जन्मदिन आ रहा है और आप इसे स्पेशल बनाना चाहते हैं तो ये रोमांटिक बर्थडे विशेज, कोट्स, शायरी, मैसेज भेज सकते हैं।

Image

Birthday Wishes

Birthday Wishes for Wife: जन्मदिन हर किसी की जिंदगी में बेहद खास दिन होता है। खासकर मैरिड लोगों का बर्थडे बेहद खास होता है। क्योंकि आपका पार्टनर जन्मदिन को खास बनाने की पूरी कोशिश करता है। पति अपनी पत्नी के बर्थडे को खास और यादगार बनाने के लिए कई तरह के प्लान बनाते हैं। कोई महंगे गिफ्ट्स देकर पत्नी को हैप्पी बर्थडे कहता है तो कोई कुछ और तोहफा देकर लाइफ पार्टनर के बर्थडे को स्पेशल बनाता है। लेकिन किसी का भी ध्यान प्यार भरे रोमांटिक मैसेज की तरफ नहीं जाता है। ऐसे में अगर आपकी पत्नी का जन्मदिन आ रहा है और इसे आप खास बनाना चाहते हैं तो ये रोमांटिक मैसेज, कोट्स, शायरी, भेज सकते हैं। यहां देखें रोमांटिक बर्थडे विशेज, मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज फॉर वाइफ।

रोमांटिक बर्थडे मैसेज फॉर वाइफ इन हिंदी - Romantic Birthday Message for Wife in Hindi

1. मेरा प्यार तुम, संसार तुम

मेरे चेहरे की मुस्कुराहट तुम

यह डोर सदा मजबूत रहे

हो जीवन का आधार तुम !

हैप्पी बर्थडे डियर वाइफ !

Birthday Wishes for Wife.

Birthday Wishes for Wife.

2. मैंने हमेशा तुम्हारे अपने होने का सपना देखा था,

और जब मैं जागा, तो मुझे एहसास हुआ कि

तुम पहले से ही मेरे हो।

मैं तुम्हारा होना बहुत खुश हूं।

जन्मदिन मुबारक हो पत्नी !

3. कुछ लोग प्यार का मतलब

तलाशने के लिए किताबें और

कहानियां पढ़ते हैं!

मेरे लिए सिर्फ तुम्हारी

आंखों में देखना ही काफी अच्छा लगता है!

जन्मदिन मुबारक हो डियर वाइफ !

Happy Birthday Wifey.

Happy Birthday Wifey.

4. तुम जिस तरह की मां हो उस वजह से मेरे लिए

अच्छा पिता बनना काफी आसान हो गया।

अच्छी पत्नी और अच्छी मां बनने के लिए शुक्रिया।

जन्मदिन मुबारक लव !

5. मेरे लिए तो खास हर दिन तुम्हारा है,

तुम पर अपना सब समर्पित करता हूं,

खुश रहो तुम हमेशा जिंदगी में,

बस यही हर वक्त फरियाद करता हूं।

जन्मदिन की बधाई लव !

6. चेहरा तुम्हारा फ्री हिट जैसा है,

जब भी सामने आता है,

दिल बाउंड्री पार चला जाता है।

हैप्पी बर्थडे डियर !

Janamdin Mubarak ho Wifey.

Janamdin Mubarak ho Wifey.

7. चांद में दाग है, सूरज में आग है,

मेरे साथ तुम हो, ये मेरा भाग्य है।

जन्मदिन मुबारक हो डियर !

8. न दौलत की हसरत, न शोहरत का प्यासा

हर जन्म में तुम मेरी रहो, बस यही है उस खुदा से आश।

मैं तुम्हारा, मेरा हर दिन तुम्हारा

मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा !

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article