Happy Birthday wishes For Wife in Hindi: पत्नी का जन्मदिन हर पति के लिए एक ऐसा खास होता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पति काफी एक्साइटेड दिखते हैं। पति अपनी बेटर हाफ के बर्थडे को यादगार बनाने और पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं वहीं इस खास मौके पर पति अपनी पत्नी के लिए महंगे गिफ्ट लेकर आते हैं और साथ ही डिनर डेट भी प्लान करते हैं। लेकिन एक और तरीका है जिससे आप अपनी वाइफ को स्पेशल फील करा सकते हैं, वो तरीका है प्यार भरा शुभकामना संदेश भेजकर। यहां हम कुछ रोमांटिक बर्थडे विशेज लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपनी वाइफ को स्पेशल फील करा सकते हैं। यहां देखें बर्थडे के बेस्ट विशेज, कोट्स, मैसेज।
Birthday Wishes for Wife in Hindi
1. मैंने हमेशा तुम्हारे अपने होने का सपना देखा था,
और जब मैं जागा, तो मुझे एहसास हुआ कि
तुम पहले से ही मेरे हो।
मैं तुम्हारा होना बहुत खुश हूं।
जन्मदिन मुबारक हो पत्नी !

Birthday wishes For Wife in hindi
2.कुछ लोग प्यार का मतलब
तलाशने के लिए किताबें और
कहानियां पढ़ते हैं!
मेरे लिए सिर्फ तुम्हारी
आंखों में देखना ही काफी अच्छा लगता है!
जन्मदिन मुबारक हो डियर वाइफ !
3. तुम जिस तरह की मां हो उस वजह से मेरे लिए
अच्छा पिता बनना काफी आसान हो गया।
अच्छी पत्नी और अच्छी मां बनने के लिए शुक्रिया।
जन्मदिन मुबारक लव !
4. मेरे लिए तो खास हर दिन तुम्हारा है,
तुम पर अपना सब समर्पित करता हूं,
खुश रहो तुम हमेशा जिंदगी में,
बस यही हर वक्त फरियाद करता हूं।
जन्मदिन की बधाई लव !

Birthday wishes For Wife
5. चेहरा तुम्हारा फ्री हिट जैसा है,
जब भी सामने आता है,
दिल बाउंड्री पार चला जाता है।
हैप्पी बर्थडे डियर !
6. चांद में दाग है, सूरज में आग है,
मेरे साथ तुम हो, ये मेरा भाग्य है।
जन्मदिन मुबारक हो डियर !
7. न दौलत की हसरत, न शोहरत का प्यासा
हर जन्म में तुम मेरी रहो, बस यही है उस खुदा से आश।
मैं तुम्हारा, मेरा हर दिन तुम्हारा
मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा !
8. जन्मदिन का सबसे मीठा केक भी
इतना मीठा नहीं हो सकता
जितनी मीठी तुम हो।
मेरे प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Birthday quotes for wife
9. मेरी जिंदगी में आने और
उसे रंगीन बनाने के लिए शुक्रिया !
हैप्पी बर्थडे जान !
