लाइफस्टाइल

Happy Birthday Wishes For Office Colleagues: इन शानदार मैसेज, कोट्स से अपने Colleague के जन्मदिन को बनाए खास, भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 1, 2025, 03:00 PM IST

Birthday Wishes For Office Colleagues in Hindi: ऑफिस में हमारे कुछ ऐसे दोस्त बन जाते हैं जिनके साथ हमें टाइम स्पेंट करना बेहद पसंद होता है। कुछ लोग इतने खास बन जाते हैं कि उनके खास दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशि करते हैं। खासकर तब जब उनका जन्मदिन हो। ऐसे में अगर आप भी अपने खास ऑफिस कलीग के जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं तो ये विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं।

Image

Birthday Wishes For Office Colleagues in Hindi: यहां से दें जन्मदिन की शुभकामनाएं

Birthday Wishes For Office Colleagues in Hindi: हममे से ज्यादातर लोग घर से ज्यादा वक्त दफ्तर में बिताते हैं। ऐसे में एक जगह लंबे समय तक काम करने की वजह से हमारे अच्छे दोस्त भी बन जाते हैं। कुछ ऐसे दोस्त बन जाते हैं जिन्हें हम बेस्ट बडी भी कहते हैं। ऑफिस में अगर अच्छा दोस्त बन जाए तो काम करना काफी आसान हो जाता है और अच्छे मूड में काम आसानी से निपट जाता है। वहीं जब हमारे करीबी ऑफिस कलीग का जब जन्मदिन होता है तो इसे हम खास बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने ऑफिस कलीग के जन्मदिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो ये बर्थडे विशेज भेज सकते हैं। यहां हम आपके लिए बेस्ट बर्थडे विशेज लेकर आए हैं।

Birthday Wishes For Office Colleagues in Hindi

1. हर ख़ुशी पर हक हो आपका,

खुशियों भरा सफ़र हो आपका,

गम कभी करवट न बदले आपकी तरफ,

सदा मुस्कुराता रहे चेहरा आपका !

Happy Birthday !

Best Birthday Wishes

Best Birthday Wishes

2. हो पूरी दिल की हर ख्वाहिश आपके

और मिले खुशियों का जहां आपको

अगर आप मांगें आसमां का एक तारा

तो खुदा दे दे सारा आसमां आपको !

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

3. फूलों ने अमृत का जाम भेजा है

तारों ने गगन से सलाम भेजा है

खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी

हमने तहे दिल से ये पैगाम भेजा है !

Happy Birthday !

4.ये नजारे सारे तेरे उत्सव में

तेरे साथ होना चाहते हैं

तेरे इस Special दिन में

तुझे सब आशीर्वाद देना चाहते हैं !

जन्मदिन की बधाई !

5. हर राह आसान हो

हर राह पे खुशियां हो

हर दिन खूबसूरत हो

ऐसा ही आपका हर जन्मदिन हो !

Happy Birthday !

6. ऊपर वाला हम से भी पहले

आपकी दुआ कबूल करें

आपकी उम्र बढ़ती रहें

और इसी तरह जवान दिखती रहें !

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

birthday wishes in hindi

birthday wishes in hindi

7. ना मैसेज से ना जुबान से

ना गिफ्ट से ना पैगाम से

आपको जन्मदिन मुबारक हो

सीधे दिल और जान से !

जन्मदिन की बधाई !

8. बादल ने बोला लहरों से

लहरों ने बोला सूरज से

हम कहते हैं आपको दिल से

जन्मदिन की बधाई !

Happy Birthday !

9. है दुआ कि खुशियां बेशुमार मिले आपको

ख़ुदा की रहमत का भण्डार मिले आपको

लबों पर बनी रहे मुस्कान आपके सदा

इस जन्मदिन पर जहां का सारा प्यार मिले आपको !

Happy Birthday Dear!

Birthday Wishes for Office Colleagues in hindi

Birthday Wishes for Office Colleagues in hindi

10. ये दिन ये महीना ये तारीख जब जब आई

हमने प्यार से जन्म-दिन की महफ़िल सजाई

हर शम्मा पर नाम लिख दिया दोस्ती का

इसकी रोशनी में चांद जैसी तेरी सूरत समाई।

जन्मदिन की शुभकामनाएं !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article