लाइफस्टाइल

Birthday Wishes For Mother in Law: सासू मां के जन्मदिन को बनाएं खास, भेजें ये खूबसूरत संदेश, मम्मी जी के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Happy Birthday Wishes For Mother in Law: जब बात सासू मां की हो तो फिर क्या ही कहने। अगर आप भी अपनी सास को मां की तरह मानती हैं औऱ उनके जन्मदिन पर कुछ खास तरह से उन्हें बधाई देना चाहती हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।

Image

Happy Birthday Sasu Maa

Touching Birthday Wishes for Mother-in-law: जन्मदिन एक ऐसा मौका होता है जब आप उम्मीद करते हैं कि हर कोई आपके इस खास दिन पर आपको शुभकामना दे। लोग कोशिश भी करते हैं कि अपने शुभकामना संदेश से किसी अपने के जन्मदिन को और भी खास बना दिया जाए। जब बात सासू मां की हो तो फिर क्या ही कहने। अगर आप भी अपनी सास को मां की तरह मानती हैं औऱ उनके जन्मदिन पर कुछ खास तरह से उन्हें बधाई देना चाहती हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें एक बहू की ओर से सास को जन्मदिन की शुभकामनाएं हिंदी में:

Simple Birthday Wishes for Mother-in-law | Birthday Quotes For Mother In Law

1. हमारा रिश्ता कुछ खट्टा है कुछ मीठा,

इसमें कभी लगता है मिर्च का तड़का,

लेकिन इसके बाद भी मिलता है आपके गोद में सुकून,

इसलिए हैं आप सबसे कूल सासू मॉम।

हैप्पी बर्थडे मम्मी जी

2. कभी कभी अपने आपको अकेला पाया,

तब आपने आगे हाथ बढ़ाया,

मां की कमी को किया दूर,

सास के रूप में मैंने अपनी मां को दोबारा पाया।

हैप्पी बर्थडे सासू मां

3. सास होकर हमेशा मां की तरह संभाला है,

बहू नहीं आपने मुझे अपनी बेटी होने का अहसास दिलाया है,

इसलिए हमने हमेशा आपको अपने पास पाया है।

Happy Birthday Dear Sasu Maa

4. खुद जो एक तोहफा है उसे हम क्या तोहफा दें,

आप हमेशा खुश रहें बस यही भगवान से कामना करें,

आपको कोई भी परेशानी न हो,

यही दुआ है कि आपकी झोली हमेशा खुशियों से भरी रहे।

Happy Birthday Mother In Law

सासू मां को दिल से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं (Heart Touching Birthday Wishes For Mother In Law)

5. मेरे हर कामयाबी के पीछे आपका साथ है,

हर काम में मेरा साथ देने वाली आप हैं,

आपने मेरी नादानियों को लोगों से छिपाया है,

हर दिन मुझे जीवन के नए पड़ाव पार करने का जरिया दिखाया है।

हैप्पी बर्थडे सासू मां

6. माना आपने मुझे पैदा नहीं किया,

मगर मां से बढ़कर हमेशा मेरा साथ दिया,

अपने बेटे से ज्यादा मुझे प्यार किया,

अपनी बड़ी बेटी की तरह मुझे संभाल कर रखा,

हैप्पी बर्थडे लवली सासू मां

7. मेरी हर खामोशी को आप जानती हैं,

नम होती हैं मेरी आंखें, आप मेरे दिल से जान लेती हैं,

बिना दर्द बयां किए, आप सब जान जाती हैं,

इतने अच्छे से सिर्फ आप ही मुझे जान पाती हैं।

Happy Birthday Mummy Ji

8. बहु हूं लेकिन बेटी की तरह किया प्यार,

मेरी पहचान बनाने में हमेशा दिया साथ,

रिश्तेदारों की चिकचिक सुनकर भी खड़ी रहीं हमेशा मेरे साथ,

मेरे लिए हर बात को किया अनसुना,

इसलिए आप इतनी प्यारी हो मेरी सासू मां,

Happy Birthday Mummy Ji

9. सासू मां आप एक ऐसी डोर हैं,

जिसने हर किसी को संभालकर रखा है,

हर किसी परेशानी में हमारे सिर पर अपना हाथ रखा है,

इसलिए आप हैं हमारे लिए सुपर मॉम,

Happy Birthday Maa

10. मेरी सासू मां नहीं एक अच्छी दोस्त हैं,

इसलिए ही तो दिल की बातों को समझकर मेरा हमेशा साथ देती हैं।

Happy Birthday Mummuy Ji

Birthday wishes for mother in law special

11. समुंदर की तरह गहरा है आपका दिल,

हमारे दिल की यही दुआ है कि आप हमेशा खुश रहें

यह दिन आपके लिए हमेशा खास रहे।

Happy Birthday Mummy Ji

12. मेरे बोले बिना मुझे समझ लेती हो,

इन धुंधली आंखों से मेरे हर दर्द को पढ़ लेती हो,

हमेशा दूसरों से लड़कर मेरा साथ देती हो,

इसलिए आप मेरे लिए स्पेशल हो।

हैप्पी बर्थडे मम्मी जी

13. आसमान में हैं जितने तारे,

उनसे प्यारे हैं आप,

रहना हमेशा साथ हमारे,

यह है हमारे दिल की बात।

Happy Birthday Sasu Maa

14. मेरी सासू मां,

सबसे कूलेस्ट सास हो आप,

सास नहीं मेरी दोस्त हो आप।

Happy Birthday Mummy Ji

15. मैं खुशनसीब हूं कि मुझे सास के रूप में मां मिली है,

भगवान से बस ये दुआ है की आप हमेशा खुश रहें,

जो भी आप चाहें वो सब आपको मिले।

मेरी प्यारी सासू मां को जन्मदिन की बधाई

उम्मीद करते हैं कि आपके अपनी सास के लिए इनमें से कोई ना कोई शुभकामना संदेश जरूर पसंद आया होगा। तो फिर देर किस बात की। उठाइए मोबाइल और भेज दीजिए तुरंत। आप ये संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकती हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article