Happy Bhai Dooj 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: भाई-बहन का रिश्ता काफी अनमोल होता है। इस रिश्ते में नोकझोंक, प्यार हमेशा चलता रहता है। तभी तो भाई-बहन के त्योहार भाई दूज को भी खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। भाई अपनी बहन के घर जाता है और बहन उसे तिलक लगाकर उसकी आरती उतारती है। साथ ही लजीज पकवान भी खिलाती है। हिन्दू पंचाग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हर साल भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। ऐसा मानना है कि यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे और यमुना ने यमराज का तिलक कर आरती उतारी थी। तब से ही ये परंपरा चली आ रही है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। तो इस भाई दूज आप भी इन मजेदार मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर को भेजकर अलग अंदाज में इस त्योहार को सेलिब्रेट करें।
- याद आता है अक्सर वो गुजरा हुआ ज़माना
तेरी मीठी सी आवाज़ में भाई कहकर बुलाना
अब किससे छेड़छाड़ करूं मेरी बहना
तेरी बहुत याद आती है मेरी प्यारी बहना
भाई दूज की शुभकामनाएं।।
- खुशियों की शहनाई आंगन में बजे,
मेरे भाई के द्वार सदा दीपक से सजे,
ना हो कोई दुख उसके जीवन में,
बस कृपा हो तेरी भगवन सदा जीवन में
भाई दूज की शुभकामनाएं।।
- लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको, भैया दूज का त्योहार।
भाई दूज की शुभकामनाएं।।
- हे ईश्वर बहुत प्यारा है मेरा भाई
मेरी मां का दुलारा है मेरा भाई
न देना उसे कोई कष्ट भगवान
जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन।।
हैप्पी भाई दूज 2022।।
- भाई दूज का पर्व है आया,
सजी हुई थाली हाथों में
अंधरों पर मुस्कान है लाया
भाई दूज का पर्व है आया
अपने संग कुछ स्वप्न सुहाने लेकर
अपने आंचल में खुशियां भरकर
कितना पावन दिन यह आया।
भाई दूज की शुभकामनाएं।।
- चंदन का टीका रेशम का धागा
सावन की सुगंध बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद बहना का प्यार
मुबारक हो आपको भाई दूज का त्योहार।
भाई दूज की शुभकामनाएं।।
- थाल सजा कर बैठी हूं अंगना
तू आजा अब इंतजार नहीं करना
मत डर अब तू इस दुनियां से
लड़ने खड़ी हैं तेरी बहन सबसे।
भाई दूज की शुभकामनाएं।।
- याद आता है अक्सर वो गुजरा हुआ ज़माना
तेरी मीठी सी आवाज में भाई कहकर बुलाना
अब किससे छेड़छाड़ करूं मेरी बहना
तेरी बहुत याद आती है मेरी प्यारी बहना
भाई दूज की शुभकामनाएं।।
