लाइफस्टाइल

April Fools Day 2023 Wishes Images, Quotes, Jokes: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें मजेदार जोक्स, शायरी और कोट्स

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 1, 2023, 06:31 AM IST

Happy April Fool's Day 2023 Wishes Images, Funny Quotes, Hindi Jokes, Messages, Greetings, Status in Hindi: 01 अप्रैल को हर वर्ष अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे से मजाक किया करते हैं। इस अप्रैल फूल डे को आप भी अलग अंदाज में करें एंजॉय और अपनों को भेजें ये मजेदार मैसेज, शायरी और कोट्स।

Image

April Fools Day 2023 Wishes Images, Quotes, Jokes: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें मजेदार जोक्स, शायरी और कोट्स

Happy April Fool Day 2023 Wishes Images, Funny Quotes, Hindi Jokes, Messages, Greetings, Status: पूरी दुनिया में हर साल एक अप्रैल को मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मजे लेते हैं, मजाक करते हैं, प्रैंक (April Fool Prank) करते हैं। कुछ लोग तो इस तरह से भी मजाक करते हैं कि सामने वाला हैरान रह जाता है। वहीं, आजकल सोशल मीडिया के सहारे भी लोग इस दिन को काफी एंजॉय करते हैं। कुछ लोग इसे इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय की एनी से सगाई के रूप में अप्रैल फूल डे याद करते है। तो वही कुछ लोग हिलारिया फेस्टिवल से भी जोड़कर इस दिन को मनाते हैं।

ऐसा भी कहा जाता है कि 1852 में पोप ग्रेगरी अष्ठम ने ग्रेगेरिलन कैलेंडर की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही जनवरी को नए साल के रूप में मनाया जाने लगा। यूरोप के कई देशों में इस कैलेंडर को स्वीकार नहीं किया गया। जनवरी की जगह कुछ लोग अप्रैल में नववर्ष मनाते थे और इन लोगों को जनवरी में नववर्ष मनाने वाले लोग मूर्ख समझने लगे और तभी से 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस (Happy April Fools Day 2023) के रूप में मनाया जाने लगा।

इस दिन दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को मूर्ख दिवस पर मजेदार मीम्स, जोक्श (Happy April Fool 2023 Jokes) और शायरी भेजते हैं और उनसे मजे लेते हैं। तो आप भी इस अप्रैल फूल को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करें और इन मजेदार शायरी, जोक्स, कोट्स , स्टेट्स और फनी मैसेज भेजकर माहौल को खुशनुमा बनाएं।

Happy April Fool's Day 2023 Wishes Images, Funny Quotes

जब तूफान में बादल फटा तो

मुझे कुछ याद आया, जब

मंदिर में घंटा बजा तो मुझे कुछ याद आया,

अरे यूं दिमाग पर जोर ना लगाओ

दोस्तों अप्रैल फूल की याद में सबसे पहले तेरा

नाम याद आया।

हैप्पी अप्रैल फूल डे 2023

Happy April Fools Day 2023 Wishes

फूल से फूल ने फूलों की फुलवारी में

फूल के साथ कुछ यूं कहा कि तुम सबसे

रंगीन, सुंदर, प्यार फूल हो।।

Happy April Fool 2023

चांद तारों को देख कर कुछ याद आया,

खिलते गुलाब को देखकर कुछ याद आया,

दोस्त यूं दिमाग पर जोर ना लगाओ

अप्रैल फूल की याद में सबसे पहले आपका नाम याद आया।।

हैप्पी अप्रैल फूल डे 2023

Happy April Fools Day 2023 Quotes

मूर्खता के इस पावन पर्व और पवित्र त्यौहार पर

मूर्खों के सरताज को तहे दिल से

हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

अप्रैल फूल मुबारक हो।।

ऐसा है दोस्ताना हमारा,

मैं कश्ती तू किनारा,

मैं धनुष तू तीर,

मैं मटर तू पनीर,

मैं बारिश तू बदल,

मैं राजमा तू चावल,

मैं हॉट तू कूल, मैं अप्रैल तू फूल।।

हैप्पी अप्रैल फूल डे 2023

Happy April Fools Day 2023 Jokes

दोस्तों लड़कियों के पीछे भागना एक भूल है

इन लड़कियों पर पैसे लुटाना भी फिजूल है

अगर किसी लड़की ने I LOVE YOU बोल दिया

तो खुश मत हो जाना

क्योंकि आज अप्रैल फूल है।

इन हसीनों से रस्म-ए-वफ़ा,

और दिल लगाना सरासर भूल है,

जिस दिन ये इकरार करें मोहब्बत का,

समझ लेना उस दिन अप्रैल फूल है।।

Happy April Fool's Day 2023 Wishes

हकीकत समझो या अफसाना,

अपना समझो या बेगाना,

बीत चुका आपका जमाना,

शायद पड़े आपको जाना,

इसलिए फर्ज़ था आपको बताना,

1 अप्रैल आ रही है, तैयार हो जाओ,

आपको है उल्लू बनाना।

हैप्पी अप्रैल फूल 2023

April Fools day jokes in hindi

सीने में दिल, दिल में दर्द,

दर्द में यकीन, यकीन में ख्याल,

ख्याल में ख्वाब, ख्वाब में तस्वीर,

तस्वीर में सिर्फ आप, इतना डरावना ख्वाब।

बाप रे बाप।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article