लाइफस्टाइल

Happy Ahoi Ashtami 2023 Wishes Images, Messages: बना रहे माता अहोई का आशीष.. इन मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए दें अपनों को अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं

Happy Ahoi Ashtami 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: अहोई अष्टमी का त्योहार हर मां के लिए बेहद खास होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के दौरान कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी की तिथि पड़ती है। इस साल यह त्योहार 05 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन माताएं अपने संतान की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जल व्रत रखती हैं।

Image

Happy Ahoi Ashtami 2023 Wishes Images

Happy Ahoi Ashtami 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: अहोई अष्टमी का त्योहार हर मां के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के दौरान कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी का त्योहार आता है। इस साल अहोई अष्टमी 05 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन माताएं अपनी संतानों की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही विधिविधानों से की जाती है। अहोई अष्टमी के व्रत में माताएं तारा दिखने तक बिना कुछ खाए पिएं रहती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा करने से अहोई माता अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को अहोई अष्टमी की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें अहोई अष्टमी विशेज, कोट्स, शायरी, स्टेटस, फोटोज।

अहोई अष्टमी 2023 की शुभकामनाएं

मां अहोई का व्रत है आज

एक-एक तारा देखूं आज

माता करती संतान के लिए व्रत आज

अहोई मां कर दो अब जीवन साकार

अहोई अष्टमी 2023 की शुभकामनाएं

अहोई माता का व्रत आता है हर बार,

माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,

और भर दे खुशियों से हमारा संसार,

ताकि हर साल हम मनाते रहे अहोई माता का त्योहार

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं

मां अहोई का आशीर्वाद आप पर और

आपके परिवार पर हमेशा बना रहे

अहोई अष्टमी की बधाई

सुख-समृद्धि की हो बौछार,

आ गया अहोई अष्टमी का पावन त्योहार

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं!

अहोई माता के दरबार में हम सभी गए हैं

माता की दया हम सभी पर बारिश की तरह बरसे

और जीवन रहे खुशहाल

शुभ अहोई अष्टमी!

सबसे पहले माता की पूजा,

सब कुछ उसके बाद,

यही दुआ है हम सब की,

माता का सदा बरसे आशीर्वाद।

Happy Ahoi Ashtami 2023

अहोई का ये प्यारा त्योहार,

जीवन में लाए खुशियां अपार

अहोई माता का बच्चों पर बना रहे आशीर्वाद

मुबारक हो अहोई अष्टमी का त्योहार

अहोई अष्टमी 2023 की शुभकामनाएं!

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article