शहर

काशी से डायरेक्ट पहुंचेंगे मथुरा, आगरा-बनारस Vande Bharat ट्रेन का होगा विस्तार; जानें कब से सफर कर सकेंगे आप

Agra Banaras Vande Bharat Extention : वाराणसी से चलकर आगरा कैंट तक संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मथुरा तक विस्तारित करने की कवायत चल रही है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2027 तक इसकी घोषणा की जा सकती है।

Image

बनारस मथुरा वंदे भारत विस्तार (फोटो-Istock)

Agra Banaras Vande Bharat Extention : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा के लिए लगातार वंदे भारत ट्रेनों के संचालन और विस्तार पर जोर दे रही है। अब तीन धार्मिक और पर्टयन से जुड़े शहरों कान्हा की नगरी मथुरा, संगमनगरी प्रयागराज और काशी को एक ट्रेन के जरिए जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक, पहले से संचालित आगरा-बनारस वंदे भारत ट्रेन का विस्तार कर उसे मथुरा तक पहुंचाया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इसकी घोषणा की जा सकती है।

आगरा-वाराणसी वंदे भारत स्टॉप

फिलहाल यह ट्रेन (20176) आगरा कैंट से चलकर प्रयागराज होते हुए बनारस का रास्ता तय करती है। यह सुबह 6 बजे आगरा कैंट से खुलकर 6 बजकर 45 मिनट पर टूंडला जंक्शन पहुंचती है, वहां से प्रस्थान होकर 7 बजकर 37 मिनट पर इटावा जंक्शन पहुंचेगी, फिर वहां चलकर 9 बजकर 10 मिनट पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद वहां से चलकर 11 बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव लेगी और वहां से निकल कर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। यानी कुल 7 घंटे में करीब 550 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस ट्रेन के जरिए तीनों धार्मिक स्थलों का आवागमन सुगम हो रहा है। लेकिन अब ब्रज की यात्रा आसान बनाने के लिए इसका विस्तार किया जा सकता है।

रेलवे के मुताबिक, यह सेमी हाईस्पीड प्रीमियम ट्रेन में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाती हैं। ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो 22 से 28 सितंबर तक आगरा से प्रयागराज के बीच वंदे भारत में रोजाना 600 से अधिक सीटें खाली हैं। ऐसे में रेलवे इसके विस्तार पर विमर्श कर रहा है। हालांकि, इससे पहले ही सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर मथुरा तक ट्रेन के संचालन की मांग कर चुकी हैं।

ट्रेन के विस्तार के बाद मथुरा जंक्शन पर रख रखाव और धुलाई की सुविधा होना आवश्यक है। मीडिया खबरों के हवाले से आगरा मंडल के पीआरओ संजय गौतम का कहना है कि योजना के तहत मथुरा के तहत मथुरा में तकरीबन 18 करोड़ रुपये की लागत से नई पिट लाइन तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

आगरा-वाराणसी वंदे भारत किराया

इस ट्रेन के जरिए सफर करने के लिए करीब एसी चेयरकार के लिए 1600 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास की टिकट के लिए 2875 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि, बुकिंग के समय यह रकम कम ज्यादा हो सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article