लाइफस्टाइल

बिना जिम शरीर में आएगी भरपूर ताकत! बस आज से शुरू करें ये 3 सिंपल योगासन

हनुमान जयंती का पर्व हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसे में यदि आप अपने शरीर को बलवान चाहते हैं, तो आपको ये 3 योगासन रोजाना करने चाहिए। आइए जानते हैं हनुमान जी से प्रेरित 3 असरदार योगासन।

Image

योग से बनाएं मजबूत शरीर

आज के दौर में तेज रफ्तार जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों की सेहत पर गहरा असर डाला है। अनियमित खानपान और भागदौड़ के कारण शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ रहा है। ऐसे में फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। इसी बीच पवनपुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव का पर्व हनुमान जयंती हमें एक खास संदेश देता है। आप इस खास दिन से शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने की शुरुआत कर सकते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी जैसी ताकत और ऊर्जा पाने के लिए अनुशासित जीवन शैली और नियमित साधना बेहद जरूरी है। हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर अगर आप इन 3 योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो आपका शरीर बलवान बनता जाएगा।

हनुमान आसन

हनुमान आसन शक्ति और संतुलन का प्रतीक हनुमान आसन आपके शरीर को मजबूत बनाने में बेहद प्रभावी माना जाता है। यह आसन शरीर के संतुलन को बेहतर करता है और खासतौर पर पैरों व हाथों की मांसपेशियों को मजबूती देता है। नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और स्टैमिना भी बेहतर होता है, जिससे आप खुद को अधिक ऊर्जावान और फिट महसूस करते हैं।

हनुमान आसन

हनुमान आसन

हनुमान दंड

हनुमान जी की शक्ति और फुर्ती को अपनाने के लिए हनुमान दंड एक बेहतरीन अभ्यास माना जाता है। यह आसन शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है और आगे की ओर झुकने की क्षमता को बेहतर करता है। नियमित रूप से हनुमान दंड करने से मांसपेशियां मजबूत और फ्लेक्सिबल बनती हैं, साथ ही शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति भी बनी रहती है।

हनुमान दंड

हनुमान दंड

वज्रासन

हनुमान जी की तरह स्थिरता और संयम पाने के लिए वज्रासन बेहद लाभकारी माना जाता है। यह आसन शरीर को स्थिर रखकर मन को शांत करता है और मांसपेशियों को आराम देता है। रोजाना वज्रासन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, गैस-एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है और शरीर कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है। नियमित अभ्यास से मानसिक संतुलन और एकाग्रता भी बेहतर होती है।

वज्रासन

वज्रासन

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article