लाइफस्टाइल

Hair Growth: सालों से बाल नहीं हो रहे हैं लंबे? जानें तेजी से बढ़ाने का आसान उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 01:13 PM IST

Hair Growth: बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लें। इससे आपको नेचुरल रूप से बालों के विकास को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। आज हम आपको इस लेख में बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कुछ असरदार उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

Image

बालों की लंबाई बढ़ाने के घरेलू उपचार

KEY HIGHLIGHTS
  • प्याज से रस से बढ़ाएं बालों की ग्रोथ
  • बालों के विकास को बेहतर करे लहसुन
  • बालों में भृंगरात तेल लगाने से बालों की बढ़ेगी लंबाई


Hair Growth: अधिकतर महिलाएं लंबे और घने बालों की ख्वाहिश रखती हैं, लेकिन कई कारणों से कुछ लोगों के बालों की ग्रोथ अच्छी तरह से नहीं होती है। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी, बालों की सही देखभाल न करना, प्रदूषण और अनुवांशिक हो सकता है। हालांकि, अनुवाशिंक रूप से बालों के न बढ़ाने की परेशानी को दूर करना संभव नहीं होता है। लेकिन कुछ हद तक बालों की ग्रोथ को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। आज हम आपको इस लेख में बालों को लंबा करने के लिए आसान से उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं बालों को लंबा करने वाले असरदार उपायों के बारे में-

बालों को लंबा और घना करने वाले घरेलू उपाय?

बालों को लंबा करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

बालों में लगाएं भृंगराज तेल

भृंगराज तेल का उपयोग आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा है। भृंगराज बालों के रोम को बड़ा करके बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं, तो रोजाना अपने बालों में भृंगराज तेल लगाएं। इस तेल से न सिर्फ बालों की ग्रोथ बेहतर की जा सकती है, बल्कि यह झड़ते बालों की परेशानी को दूर कर सकता है।

प्याज बालों की ग्रोथ को करे बेहतर

प्याज में जिंक पाया जाता है जो डैंड्रफ से बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है। नियमित रूप से प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाने से आपके स्कैल्प में तेल का उत्पादन कम होता है। ऐसे में यह झड़ते बालों की परेशानी को कम कर सकता है। बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए प्याज के रस और शहद को मिक्स करके बालों में लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। साथ ही स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

लहसुन से बढ़ाएं बाल

प्याज की तरह लहसुन भी बालों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। लहुसन को बालों में लगाने के लिए लहसुन को मसलकर इसे दही में मिक्स कर लें। इसके बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। इसके अलावा लहसुन के तेल को भी आप अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे बालों की लंबाई अच्छी होगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article