लाइफस्टाइल

Guru Tegh Bahadur: शहीदी दिवस पर दें सच्ची श्रद्धांजलि, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत से सीखें जीवन के अनमोल सबक

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day: गुरु तेगबहादुर के जीवन के कई प्रसंग ऐसे हैं जो किसी को प्रेरित कर सकते हैं। लेकिन जब बाद गुरु के शहादत की आती है तो मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा सामने आती है। वह सिखाती है कि सच्चाई पर डटे रहो, दूसरों के लिए खड़े रहो और जीवन में किसी से मत डरो।

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day 2025

गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस 2025 (Photo: AI Image)

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day 2025: गुरु तेगबहादुर सिख इतिहास ही नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए साहस, करुणा और त्याग का अनुपम उदाहरण हैं। उनका जीवन बताता है कि सच्चाई और धर्म की रक्षा केवल शास्त्रों से नहीं होती, बल्कि उसके लिए खड़े होने का हौसला भी चाहिए। आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों पर समझौता कर लेते हैं या पीछे हट जाते हैं, गुरु तेगबहादुर का जीवन हमें बार-बार प्रेरित करता है। आइए जानते हैं कि सिखों के नौवें गुरु और धर्म की रक्षा के लिए अपना सिर कटा देने वाले गुरु तेग बहादुर की शहादत में जीवन के कौन से गहरे सबक सिखाती है:

अन्याय का निडरता से सामना करना

गुरु तेगबहादुर ने कश्मीरी ब्राह्मणों के धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने यह साबित किया कि धर्म का अर्थ केवल पूजा-पाठ नहीं है, बल्कि किसी भी पीड़ित के अधिकार को बचाने की जिम्मेदारी भी है। उनके जीवन से हमें सीख मिलती है कि जब बात सच्चाई की हो, तो डर कैसा।

अपनी फैसले पर टिके रहना

गुरु तेगबहादुर को त्याग का प्रतीक भी माना जाता है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं छोड़ा। चाहे मुगल बादशाह औरंगज़ेब का दबाव रहा हो या कठोर यातनाएं, वे अडिग रहे। आज छोटी-छोटी बातों में संयम खो देना आसान है, लेकिन गुरु तेगबहादुर सिखाते हैं खाते हैं कि संयम के साथ अपने फैसले पर टिके रहना ही असली विजय है।

कमजोरों के लिए खड़े होना

उन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के अधिकारों के लिए बलिदान दिया। कश्मीरी पंडित मुगलों के सामने बहुत कमजोर थे। गुरु तेगबहादुर उनकी हिम्मत बने। उनके लिए अपना सिर कटा लिया। यह हमें सिखाता है कि इंसानियत के लिए आगे बढ़ना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने साबित कर दिया कि समाज तभी महान बनता है, जहां लोग केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी आवाज उठाते हैं।

डर पर विजय ही आत्मबल है

गुरु तेगबहादुर का जीवन बताता है कि भय मन का भ्रम है। जब मन ‘सही’ जानता है और रास्ता ‘धर्म’ का होता है, तो मौत भी कमजोर पड़ जाती है। उनका निर्भीक व्यक्तित्व हमें सिखाता है कि किसी भी परिस्थिति में खुद को मजबूत बनाए रखना ही सच्ची आध्यात्मिक शक्ति है।

बलिदान सबसे बड़ा धर्म

गुरु तेग बहादुर की शहादत हमें सिखाती है कि महानता पद, धन या शक्ति में नहीं, बल्कि त्याग में होती है। आज के भौतिकवादी समय में यह सीख और भी जरूरी है। कभी-कभी अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर निर्णय लेना ही सामाजिक सद्भाव का रास्ता बनाता है।

गुरु तेगबहादुर के जीवन के कई प्रसंग ऐसे हैं जो किसी को प्रेरित कर सकते हैं। लेकिन जब बाद गुरु के शहादत की आती है तो मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा सामने आती है। वह सिखाती है कि सच्चाई पर डटे रहो, दूसरों के लिए खड़े रहो और जीवन में किसी से मत डरो।

latest lifestyle stories

लेटेस्ट न्यूज

Suneet Singh
Suneet Singh Author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article