क्रिकेट

फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू क्रिकेट मैच के प्रसारण बढ़ाए जाएंगे- बीसीसीआई सचिव सैकिया ने दी जानकारी

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दलीप ट्रॉफी के मैचों को लेकर प्रतिक्रिया दी। पहले सीमित संख्या में मैचों का टेलीविजन पर प्रसारण होता था। दलीप ट्रॉफी के मुकाबला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), बेंगलुरु में खेले जाने हैं।

Image

देवजीत सैकिया (साभार-ANI)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने जोर दिया कि हम दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन सुझावों का मूल्यांकन करने के लिए अभी भी समय है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने पिछले साल की तुलना में दलीप ट्रॉफी के उन मैचों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है जिनका सीधा प्रसारण किया जाता है। पहले सीमित संख्या में मैचों का टेलीविजन पर प्रसारण होता था।

CoE में फैंस के एंट्री पर है रोक

दलीप ट्रॉफी के मुकाबला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), बेंगलुरु में खेले जाने हैं। सरकार ने इस वेन्यू पर लोगों के एंट्री पर रोक लगा रखी है, लेकिन सैकिया ने कहा कि टीम के सदस्यों के करीबी रिश्तेदार या सहयोगी इसमें शामिल हो सकते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रशंसकों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए, आयोजकों ने लाइव टेलीविजन कवरेज बढ़ा दिया है, जिससे समर्थक दलीप ट्रॉफी में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को देख सकेंगे। सैकिया ने कहा 'हमने इस साल से पहले प्रसारित होने वाले मैचों की संख्या बढ़ा दी है, जो पहले सीमित थी।

उन्होंने आगे कहा 'जी हां, मैं आपके सुझावों से सहमत हूं। जब यह जमीन यहां आवंटित की गई थी, तब कुछ प्रतिबंध लगाए गए थे कि हम इस परिसर में भीड़ इकट्ठा नहीं कर सकते। यह सरकारी प्रतिबंध है; हम इसका उल्लंघन नहीं कर सकते। लेकिन टीम के सदस्यों के बहुत करीबी लोग आ सकते हैं। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने भारत में बढ़ती चोटों की सूची को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का बचाव किया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article