लाइफस्टाइल

Guru Purnima Wishes, Messages, Quotes in Hindi: गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरुजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, मिलेगा आशीर्वाद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 10, 2025, 08:53 AM IST

Guru Purnima Wishes, Messages, Quotes in Hindi: गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह दिन गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर होता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने गुरुओं को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं (Photo: AI)

Guru Purnima Wishes, Messages, Quotes in Hindi: गुरु पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है जो गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। यह दिन गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर होता है। वर्ष 2025 में, गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार को मनाया जा रहा है। यह आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पड़ती है। इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेद व्यास ने वेदों का संकलन किया और महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना की, इसलिए उन्हें आदिगुरु का दर्जा दिया गया है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोग अपने गुरुजनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने गुरु को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Guru Purnima Wishes Images 2025 LIVE

ये भी पढ़ें: Guru Purnima Good Morning Wishes Images

Guru Purnima Wishes in Hindi

1. माता-पिता ने जन्म दिया पर

गुरु ने जीने की कला सिखाई

ज्ञान चरित्र और संस्कार की

हमने शिक्षा पाई।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा विशेज (Photo: AI)

गुरु पूर्णिमा विशेज (Photo: AI)

2. मां-बाप की मूरत है गुरु

कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु

आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

3. आपकी शिक्षा ने मेरे जीवन को नया आयाम दिया है

आपके ज्ञान से ही मेरा जीवन बनाया है

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

4. आपकी शिक्षा ने मेरे जीवन को नया आयाम दिया है

आपके ज्ञान से ही मेरा जीवन बनाया है

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा कोट्स (Photo: AI)

गुरु पूर्णिमा कोट्स (Photo: AI)

5. गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर, आपको ज्ञान और प्रकाश की प्राप्ति हो

पके द्वारा दिए गए ज्ञान के लिए आभारी हूं

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

6. माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार।

श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाए संस्कार।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

7. गुरु अनंत तक जानिए, गुरु की ओर न छोर,

गुरु प्रकाश का पुंज है, निशा बाद का भोर।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. करता करे ना कर सके

गुरु करे सब होय

सात द्वीप नौ खंड में

गुरु से बड़ा ना कोय

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. गुरु का ज्ञान अनमोल है, सबसे ऊंचा स्थान।

गुरु बिना इस दुनिया में, अधूरा हर इंसान।।

गुरु पूर्णिमा 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश (Photo: AI)

गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश (Photo: AI)

10. गुरु बिनु भवनिधि तरइ न कोई।

जों बिरंचि संकर सम होई।।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article