Guru Purnima Good Morning Wishes Images: भारतीय संस्कृति में गुरुओं का स्थान सर्वोच्च है। उन्हें न केवल शिक्षक बल्कि जीवन के मार्गदर्शक, ज्ञान के प्रदाता और आध्यात्मिक पथ पर ले जाने वाले के रूप में देखा जाता है। यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और आज भी इसका गहरा महत्व है। ऐसे में गुरु के महत्व को सम्मानिक करने के लिए हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन अपने गुरुओं को नमन किया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का त्योहार आज यानी 10 जुलाई को मनाया जा रहा है। यहां हम कुछ गुड मॉर्निंग मैसेज, कोट्स लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप अपने गुरुजनों को नमन कर सकते हैं।
Guru Purnima Good Morning Wishes Images
1. जीवन की राह में जब भी अंधेरा छाया, गुरु ने ज्ञान का दीपक जलाया।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

गुरु पूर्णिमा विशेज (Image Source: AI Photo)
2. गुरु का सान्निध्य है सबसे बड़ा वरदान, उनके आशीर्वाद से ही मिलता है सच्चा ज्ञान।
आपको गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं !
3. हर मुश्किल में जब भी डगमगाए कदम, गुरु ने थामा हाथ और दिखाया सही पथ।
गुरु पूर्णिमा की मंगलकामनाएं!
4. शब्दों में नहीं बंध सकता गुरु का उपकार, उनका आशीर्वाद है जीवन का सबसे बड़ा आधार।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई!
5. गुरु के बिना जीवन अधूरा है, उनका मार्गदर्शन ही जीवन को संपूर्ण बनाता है।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

गुरु पूर्णिमा मैसेज (Image Source: AI Photo)
6. गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
7. गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
8. माटी से मूरत गढ़े,सद्गुरु फूंके प्राण।
कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु,भव से देता त्राण।।
शुभ गुरु पूर्णिमा!
9. मां-बाप की मूरत है गुरु
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा फोटोज (Image Source: AI Photo)
10. करता करे ना कर सके
गुरु करे सब होय
सात द्वीप नौ खंड में
गुरु से बड़ा ना कोय
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
