लाइफस्टाइल

Guru Purnima 2025 Quotes: गुरु बिन ज्ञान न होता.. अपने जीवन के गुरु का खास अंदाज में करें सम्मान, देखें गुरु पूर्णिमा कोट्स, विशेज

Guru Purnima 2025 Quotes, Images, Hardik Shubkamnaye Sandesh (गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं): ज्ञान और श्रद्धा का पर्व गुरु पूर्णिमा पर अपने शिक्षक तो माता-पिता का सम्मान किया जाता है। इस दिन महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के रूप में मनाते हैं। इस दिन पर अपने जीवन के गुरु को ये खास कोट्स, विशेज भेज कहें हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2025।

Image

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Guru Purnima 2025 Quotes, Images, Hardik Shubkamnaye Sandesh (गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं): हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व होता है। हर साल ये पर्व आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। और इसी दिन को व्यास पूर्णिमा या फिर वेदव्यास जयंती के रूप में भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन को ज्ञान और श्रद्धा का पर्व मानते हैं और इस साल ये पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के दिन हर कोई अपने जीवन के गुरुओं को सम्मानपूर्वक नमन करता है, और आभार व्यक्त करता है। जीवन में माता-पिता तो शिक्षक और परम पिता परमात्मा सबसे बड़े गुरु होते हैं। और इस खास दिन पर आप इन सभी को गुरु पूर्णिमा की खास अंदाज में बधाई दे सकते हैं। कई लोग इस दिन अपने गुरुओं को मैसेज के माध्यम से शुभकामनाएं भेजते हैं, देखें हैप्पी गुरु पूर्णिमा विशेज, कोट्स, शायरी और शुभकामना संदेश।

Guru Purnima Quotes in Hindi

1. "गुरु बिन ज्ञान न होता, गुरु बिन मिल न पात।

गुरु है ज्ञान का सागर, गुरु है भव्य विधाता।"

2. "गुरु की महिमा अपरंपार, गुरु ही जीवन का आधार।

गुरु के चरणों में शीश झुकाओ, सफलता मिलेगी बारम्बार।"

3. "गुरु वह दीपक है जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर

ज्ञान की ज्योति जलाता है।"

Happy Guru Purnima Wishes

4. "गुरु का स्थान भगवान से भी ऊँचा है,

क्योंकि गुरु ही भगवान तक पहुँचने का मार्ग दिखाते हैं।"

5. "एक अच्छा गुरु जीवन को बदल देता है,

एक अच्छा शिष्य इतिहास बदल देता है।"

6. "गुरु की कृपा बिना सब व्यर्थ है,

ज्ञान, धन, यश सब गुरु की देन है।"

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं, Guru Purnima ki hardik shubhkamnaye

7. "गुरु केवल पाठ नहीं पढ़ाते,

वे जीवन जीने की कला सिखाते हैं।"

8. "जिसने गुरु का आशीर्वाद पा लिया,

उसके लिए कोई लक्ष्य असंभव नहीं।"

Guru Purnima 2025

9. "गुरु वह मार्गदर्शक है जो अंधेरे में भी

प्रकाश की राह दिखा देता है।"

10. "गुरु पूर्णिमा का यह पावन दिन हमें याद दिलाता है कि

गुरु का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।"

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article