लाइफस्टाइल

Gold Sui Dhaaga: झुमका- बाली हुआ पुराना, अब है ऐसे लटकन वाले सुई धागा का जमाना, देखें सोने की सुई धागा के 5 सबसे सुंदर डिजाइन

Gold Sui Dhaaga Earring Designs (सुई धागा इयररिंग कान का डिजाइन फोटो): महिलाओं को सोना खूब भाता है। खासतौर से शादीशुदा महिलाएं कभी सोने के झुमके तो कभी बालियां खरीदती नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों सुई धागा वाले इयररिंग्स बाजार में छा रहे हैं। ये आपके कान की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। यहां से आप सुई धागा के कुछ खास डिजाइन्स देख सकते हैं।

Image

Gold Sui Dhaaga Earring Designs For Women

Gold Sui Dhaaga Earring Designs (सुई धागा इयररिंग कान का डिजाइन फोटो): अगर आपके घर में शादी है या आपकी शादी है तो आप सोने के झूमके या बालियां तो जरूर खरीदेंगी। इतना ही नहीं, अगर आप शादीशुदा तबतो आपको वैसे भी सोना खरीदने का काफी शौक होगा। लेकिन आपको बता दें कि आजकल झुमके और बाली का जमाना नहीं है। इन दिनों सुई धागा इयररिंग का फैशन चला है। ये देखने में बड़े प्यारे और क्लासी लगते हैं। आप यहां से सुई धागा इयररिंग्स के सबसे खूबसूरत डिजाइन्स देख सकते हैं।

sui dhaga earring for daily use

sui dhaga earring for daily use

शादी के बाद रोज पहनने के लिए सुई धागा की ये डिजाइन बेस्ट है। ये लटकन वाले सुई धागा इयररिंग है, जो आपके कान की शोभा बढ़ाएंगे।

trendy sui dhaga earring design

trendy sui dhaga earring design

सुई धागा इयररिंग का ये ट्रेडिशनल डिजाइन है, जो आपके कान में बड़े प्यारे लगने वाले हैं। ये काफी हैवी नजर आते हैं और क्लासी लुक भी देते हैं।

daily wear sui dhaaga earring designs pics

daily wear sui dhaaga earring designs pics

अगर आपको ऑफिस या रोज पहनने के लिए हल्के सुई धागा की तलाश है तो ये आपके लिए बेस्ट हैं। इस तरह के सुई धागा इयररिंग में ज्यादा वजन नहीं होता है तो ये सस्ते भी मिलते हैं।

multi layer sui dhaaga earrings

multi layer sui dhaaga earrings

ये एक मल्टीलेयर सुई धागा है। इस तरह के इयररिंग में कई सारे लेयर्स होते हैं, जो काफी हैवी होते हैं। ये नई दुल्हन के कानों में एलिगेंट दिखते हैं। इसे तो दुल्हन अपनी शादी के फंक्शन में भी पहन सकती हैं।

pearl sui dhaaga designs images

pearl sui dhaaga designs images

अगर आपको पर्ल का शौक है तो आपको पर्ल वाले सुई धागा इयररिंग्स देखने चाहिए। सोने के साथ पर्ल का कॉम्बो बेस्ट होता है। ये इतने खूबसूरत होते हैं कि पहनते ही रॉयल लुक देंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article