Gold Maang Tikka Designs (सोने का मांग टीका डिजाइन फोटो): आप जब भी सोना खरीदने जाते हैं तो जो डिजाइन सामने दिखता है वो बस ले लेते हैं। लेकिन जब ब्राइडल जूलरी की आती है तब तो आपको डिजाइन एकदम चुन-चुनकर पसंद करना चाहिए। खासतौर से नेकलेस और मांगटीका। ये लड़कियों के श्रृंगार के कुछ खास अंग हैं, जो अगर सुंदर हों तो महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यहां हम आपके लिए ही सोने के मांगटीका के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स लेकर आए हैं।

ghungroo maang tikka designs
मांगटीका और उसमें भी घूंघरू लगा हुआ, कितना सुंदर दिखेगा। अगर आप सोने के मांगटीका ले ही रहे हैं तो घूंघरू वाले लें। ये काफी यूनिक डिजाइन है और खूबसूरत भी लगता है। ये डिजाइन ब्राइडल लुक पर और भी ज्यादा जचेगा।

floral maang tikka designs
अगर आपको फूल पसंद हैं तो आपको मांगटीका भी फूल डिजाइन वाला खरीदना चाहिए। इस डिजाइन के मांगटीका देखने में काफी हैवी लगते हैं और खूबसूरत भी होते हैं। फूल वाले मांगटीका के भी काफी सारे टाइप्स होते हैं। जैसे कुछ मांगटीका में सिर्फ नीचे का हिस्सा फ्लोरल डिजाइन होता है तो कुछ की चेन भी फूलों वाली होती है।

22 carat maang tikka designs
अगर आपकी बिटिया रानी को ज्यादा हैवी जूलरी नहीं पसंद है तो इस तरह के हल्के मांगटीका आपके लिए ही है। इस डिजाइन के मांगटीका में छोटे घूंघरू भी लगे होते हैं, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

heavy gold maang tikka designs
अगर आपको हैवी जूलरी का शौक है तो आपको ऐसे राउंड मांग टीका खरीदने चाहिए। हैवी स्टाइल वाले मांगटीका ब्राइडल लुक की शोभा बढ़ाता है।
