Gold Bangle Designs (सोने की चूड़ी डिजाइन, फोटो): सोना महिलाओं के लिए सिर्फ सुंदरता ही नहीं, इंवेस्टमेंट भी है। शादी हो या कोई तीज-त्योहार महिलाएं सोना खरीदने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। खासतौर से अगर उनकी या उनके घर में किसी की भी शादी हो तो सोने के ढेर सारे गहने खरीदे और बनवाए जाते हैं। अगर आप भी इन दिनों सोने के कंगन या चूड़ी बनवाने या फिर खरीदने की सोच रही हैं तो सबसे पहले को आपको डिजाइन्स देखने चाहिए। यहां हम आपकी मदद के लिए सोने की चूड़ियों के कुछ सबसे सुंदर और क्लासी डिजाइन्स लेकर आए हैं। ये डिजाइन्स आपके गोरे-गोरे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे।

heavy gold bangle designs
अगर आपको हैवी डिजाइन पसंद है तो सोने की ये चूड़ियां आपके लिए ही हैं। सोने के बैंगल की ये डिजाइन देखने और पहनने दोनों के लिए हैवी है। ये आमतौर पर दुल्हन के लिए ही खरीदें जाते हैं। इन्हें आप शादी-पार्टी और त्योहारों पर भी कैरी कर सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे।

simple gold bangle designs for daily wear
अगर आपको रोज ऑफिस में या घर पर सोने की चूड़ियां पहननी हैं तो आप इस तरह के सिंपल डिजाइन को देखें। इन्हें कैरी करना आसान है। ये सुंदर भी लगती हैं और वजन में भी हल्की होती हैं।

jaal gold bangle designs photo
जालीदार चूड़ियां इन दिनों काफी ज्यादा फैशन में है। सोने की चूड़ियों में ये डिजाइन काफी फैंसी और क्लासी लुक देता है। इस डिजाइन को आप साड़ी-सूट के साथ आसानी से पहन सकती हैं। य़े फैंसी डिजाइन भी है, जो देखने में तो हैवी है लेकिन पहनने में इसका ज्यादा वजन नहीं होता।

traditional sone ki chudiyan
इस तरह के ट्रेडिशनल सोने की चूड़ियां तो आपने अपनी मम्मी-नानी या दादी के पास देखा ही होगा। ये सबसे कॉमन डिजाइन है, लेकिन हमेशा से महिलाओं का फेवरेट रहा है।

rajasthani royal design gold bangle
अगर आप रॉयल डिजाइन्स के शौकीन हैं तो आपको राजस्थानी या माड़वाड़ी स्टाइल की चूड़ियां ट्राई करनी चाहिए। ये वजन में काफी ज्यादा होती हैं, देखने में हैवी होती हैं लेकिन सुंदर तो सबसे ज्यादा होती हैं। इस तरह की चूड़ियां आजकल शादियों में लोग अपनी बेटियों के लिए बनवा रहे हैं।
