क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली नहीं, ब्रेट ली ने इस खिलाड़ी को बताया अब तक का सबसे महान खिलाड़ी

Brett Lee: एक पॉडकास्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली से पूछा गया कि उनके हिसाब से अब तक का सबसे महान क्रिकेटर कौन है। जवाब में उन्होंने जिस खिलाड़ी का नाम लिया, उनके नाम की उम्मीद भारत के क्रिकेट फैंस को नहीं होगी।

Image

ब्रेट ली ने किसे बताया GOAT (फोटो साभार- AI Created)

Brett Lee: क्रिकेट की दुनिया में 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर और आधुनिक युग के रन मशीन विराट कोहली को अक्सर GOAT यानी 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की बहस में रखा जाता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने इस लिस्ट में एक बिल्कुल अलग नाम आगे कर दिया है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ली से पूछा गया कि उनके हिसाब से अब तक का सबसे महान क्रिकेटर कौन है। जवाब में उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी की बात करें तो सचिन से बेहतर कोई नहीं, लेकिन अगर एक संपूर्ण क्रिकेटर की बात करें तो उनका वोट साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस के लिए जाता है।

बल्ले, गेंद और फील्डिंग तीनों में माहिर

ब्रेट ली ने तर्क दिया कि कैलिस वो दुर्लभ खिलाड़ी थे जो मैच को तीनों डिपार्टमेंट से बदल सकते थे। उन्होंने अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार से ज्यादा रन बनाए और साथ ही 500 से ज्यादा विकेट भी लिए। इसके अलावा स्लिप में उनकी फील्डिंग भी कमाल की थी। ली का मानना है कि ऐसे आंकड़े अपने आप में बहुत कुछ कहते हैं।ली ने कहा, "मैं हमेशा मानता हूं कि सचिन अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लेकिन अगर 'सबसे अच्छा क्रिकेटर' चुनना हो तो वो जैक्स कैलिस हैं। स्टैट्स झूठ नहीं बोलते। वो हर तरह से टीम के लिए योगदान देते थे।"

ड्रेसिंग रूम की यादें भी साझा कीं

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कैलिस के साथी रहे ब्रेट ली ने उनके स्वभाव की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि बड़े मैच से पहले भी कैलिस कितने शांत रहते थे। बल्लेबाजी के लिए जाने से पहले उनका हार्ट रेट तक नॉर्मल रहता था। ली को याद है कि कैलिस की एक आदत भी थी - वो हमेशा पहले बायां मोजा पहनते थे और दूसरा मोजा मुंह में दबा लेते थे। ये रूटीन वो हर दिन फॉलो करते थे। ली के अनुसार आज के दौर में स्पेशलिस्ट खिलाड़ी बहुत हैं, लेकिन कैलिस जैसे ऑलराउंडर बहुत कम हुए हैं जो 15 साल तक टॉप लेवल पर बल्ले और गेंद दोनों से टीम को जिताते रहे। यही वजह है कि वो उन्हें GOAT मानते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article